KTM: केटीएम अपनी बाइक में यूनिक स्टाइल और हाई स्पीड देने के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की डैशिंग बाइक है 390 Duke. यह स्मार्ट बाइक 398. (smartairfilters.com) 63 cc दमदार इंजन के साथ आती है। इस हाई स्पीड बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
इसकी सीट हाइट 800 mm की
KTM 390 Duke में कुल 168.3 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाइक में 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे इसे लॉन्ग रूट पर बेफ्रिक होकर चला सकते हैं। KTM 390 Duke स्ट्रीट बाइक है, इसकी सीट हाइट 800 mm की दी गई है।
KTM 390 Duke
सड़क पर 45.3 bhp की धाकड़ पावर
KTM की यह बाइक सड़क पर 45.3 bhp की धाकड़ पावर देती है। यह बेहद स्टाइलिश बाइक है, जिसे खास तौर पर न्यू जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बाइक में boomerang शेप के DRLs दिए गए हैं। यह दिखने में बेहद एग्रेसिव लगती है। इसके फ्यूल टैंक को बेहद एलीट डिजाइन दिया गया है। कंपनी इसका 2024 KTM 390 Duke वर्जन लेकर आने वाली है।
बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक
फिलहाल बाजार में मौजूद KTM 390 Duke का एक ही वेरिएंट मौजूद है, इसमें 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह अट्रैक्टिव बाइक बाजार में 3,10,520 लाख रुपये एक्स शोरूम मिलती है। KTM 390 Duke में 39 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया गया है।
KTM 390 Duke
बाइक में तीन मोड
KTM 390 Duke में सेफ्टी के लिए एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो इस बाइक को हाई पावर देता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में स्लीपर कलच और क्विक शिफ्टर मिलता है। इस बाइक में तीन मोड Street, Rain, और Track मिलता है।
17 इंच के बड़े अलॉय व्हील
बाइक में पांच इंच का TFT मॉनिटर मिलता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टविटी टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल मिलता है। बाइक के फ्रंट में USD फ्रोक, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में ABS के साथ 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
49 mins agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
22 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines