KTM high sale bike Duke 200: केटीएम का नाम आते ही हमारे जहन में तेज स्पीड और ओरेंज कलर आता है। कंपनी की बाइक्स तेज रफ्तार और अट्रैक्टिव कलर्स के अलावा जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। वैसे तो केटीएम 125सीसी से लेकर 390 सीसी तक अलग-अलग पावरट्रेन में अपनी स्मार्ट बाइक्स ऑफर कर रहा है। लेकिन कंपनी की 200 सीसी की बाइक ज्यादा पसंद की जाती है।
सबसे कम बिक रही KTM 125 Duke
आंकड़ो पर गौर करें तो अप्रैल 2024 में KTM 200 Duke की कुल 2983 यूनिट्स की सेल हुई है। इसी अवधि में KTM 250 Duke की कुल 1113, KTM 390 Duke की 633 और सबसे कम KTM 125 Duke की कुल 195 यूनिट्स की सेल हुई है। KTM 200 Duke शुरुआती कीमत 1.96 लाख एक्स शोरूम में आती है।
केटीएम की इस बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
KTM 200 Duke में हाल ही में दो नए कलर्स Electronic Orange और Dark Galvano लॉन्च किए गए हैं। यह हाई स्पीड और लॉन्ग रूट बाइक है, जिसमें 13.4 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, इसके टैंक पर ग्राफिक्स दिए गए हैं। केटीएम की इस बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है, जो इसे हाई पिकअप देता है। इसका धाकड़ इंजन 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क आसानी से निकाल लेता है।
डिस्क ब्रेक और 34.5 kmpl की माइलेज
बाइक का वजन 159 kg का है, यह सिर्फ 8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें 199.5 cc का इंजन पावरट्रेन है, यह बाइक 142 km/h की टॉप स्पीड देती है। कंपनी का दावा है कि यह 34.5 kmpl की माइलेज देती है। इसमें दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाजार में यह बाइक TVS Apache RTR 200 4V और Suzuki Gixxer 250 से मुकाबला करती है।
ये भी पढ़ें: 58 Kmpl की माइलेज, कम कीमत, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर
ये भी पढ़ें: 125cc में Hero का यह धांसू स्कूटर, 45 की माइलेज और कीमत 80000
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines