हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

आ गया दो बैटरी वाला स्कूटर, एक खत्म तो दूसरी से चलाओ, एक बार फुल चार्ज में 180 Km तक रेंज, जानें कीमत

विज्ञापन
Komaki LY Pro

EV Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले यह देखा जाता है कि उसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने में कितने किलोमीटर तक चलेगी। अब इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी Komaki ने लोगों की यह समस्या ही खत्म कर दी है। कंपनी ने अपना नया Komaki LY Pro स्कूटर मार्केट में उतारा है। इस स्कूटर की खासियत यह है कि इसमें दो बैटरी दी जा रही हैं।

62 किलोमीटर प्रतिघंटा है टॉप स्पीड

Komaki LY Pro स्कूटर की एक बैटरी फुल चार्ज होने पर 85 Km और दोनों बैटरी चार्ज होने में एक बार में 180 Km तक चलती हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 62 किलोमीटर प्रतिघंटा टॉप स्पीड देता है। स्कूटर की दोनों बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती हैं। सड़क हादसे से बचाने के लिए इसमें एडवांस एंटी-स्किड तकनीक दी जा रही है। इसमें 12 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं।

और पढ़िए –2023 Kia Carens नए अवतार में लॉन्च, क्या है नया? जानें बदली हुई कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

Komaki LY Pro

स्कूटर में मिलेंग तीन गियर मोड्स

Komaki LY Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 1,37,500 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें दी जा रही बैटरी 62V 32AH पावर की हैं। इन बैटरियों को ड्यूल चार्जर के इस्तेमाल से फास्ट चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर में एक टीएफटी डिस्प्ले है, ऑनबोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ, कॉलिंग ऑप्शन, तीन गियर मोड्स आदि फीचर्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola