Komaki LY Pro: टू व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर है Komaki LY Pro. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 85 Km तक चलता है। यह हाई स्पीड ईवी स्कूटर है।
Komaki LY Pro में 62 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड
इस जानदार स्कूटर में 62V 32AH पावर का बैटरी पैक मिलता है। Komaki LY Pro में 62 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें दो बैटरी दी गई हैं और कंपनी इसमें अट्रैक्टिव कलर ऑफर करती है। स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
दोनों बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज
Komaki LY Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 1,37,500 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। दोनों बैटरी फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर लगभग 180 Km तक चलता है। जानकारी के अनुसार स्कूटर की दोनों बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती हैं।
सेफ्टी के लिए एडवांस एंटी-स्किड तकनीक
सड़क हादसे से बचाने के लिए इसमें एडवांस एंटी-स्किड तकनीक दी गई है। यह एक कम्प्यूटरीकृत तकनीक है। जो स्किडिंग के नुकसान को पता लगाकर उसे कंट्रोल करती है। यह ऑटोमेटिक रूप से ब्रेक लगाता है। जिससे राइडर को संभलने के लिए अधिक समय मिल जाता है।
Komaki LY Pro में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं
Komaki LY Pro में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में तीन गियर मोड्स दिए जाते हैं। स्कूटर में फास्ट चार्जर का भी ऑप्शन मिलता है। स्कूटर में एक टीएफटी डिस्प्ले है, ऑनबोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ, कॉलिंग ऑप्शन, तीन गियर मोड्स आदि फीचर्स दिए जा रहे हैं।
महज 10000 रुपये देकर खरीदें
महज 10000 हजार रुपये देकर आप इस ईवी स्कूटर को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए सिर्फ 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 2,888 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
36 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines