---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

सिर्फ 3000 रुपये में मिल रहा यह धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, 180 Km की ड्राइविंग रेंज, जानें शानदार फीचर्स

Komaki LY Pro: टू व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर है Komaki LY Pro. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 85 Km तक चलता है। यह हाई स्पीड ईवी स्कूटर है। Komaki LY Pro में 62 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड इस जानदार […]

---विज्ञापन---

Komaki LY Pro: टू व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर है Komaki LY Pro. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 85 Km तक चलता है। यह हाई स्पीड ईवी स्कूटर है।

Komaki LY Pro में 62 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड

इस जानदार स्कूटर में 62V 32AH पावर का बैटरी पैक मिलता है। Komaki LY Pro में 62 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें दो बैटरी दी गई हैं और कंपनी इसमें अट्रैक्टिव कलर ऑफर करती है। स्कूटर के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

दोनों बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज

Komaki LY Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 1,37,500 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। दोनों बैटरी फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर लगभग 180 Km तक चलता है। जानकारी के अनुसार स्कूटर की दोनों बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती हैं।

सेफ्टी के लिए एडवांस एंटी-स्किड तकनीक

सड़क हादसे से बचाने के लिए इसमें एडवांस एंटी-स्किड तकनीक दी गई है। यह एक कम्प्यूटरीकृत तकनीक है। जो स्किडिंग के नुकसान को पता लगाकर उसे कंट्रोल करती है। यह ऑटोमेटिक रूप से ब्रेक लगाता है। जिससे राइडर को संभलने के लिए अधिक समय मिल जाता है।

---विज्ञापन---

Komaki LY Pro में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं

Komaki LY Pro में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में तीन गियर मोड्स दिए जाते हैं। स्कूटर में फास्ट चार्जर का भी ऑप्शन मिलता है। स्कूटर में एक टीएफटी डिस्प्ले है, ऑनबोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ, कॉलिंग ऑप्शन, तीन गियर मोड्स आदि फीचर्स दिए जा रहे हैं।

महज 10000 रुपये देकर खरीदें

महज 10000 हजार रुपये देकर आप इस ईवी स्कूटर को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए सिर्फ 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 2,888 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola