Komaki LY Electric Scooter Price Cut: नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ये सही मौका हो सकता है। दिग्गज टू व्हीलर निर्माता कंपनी कोमाकी ने अपने धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki LY की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी ने ये कटौती त्योहारी सीजन को देखते हुए और बिक्री बढ़ाने के लिए की है।
Komaki LY की कीमत हुई कम
कोमाकी ने अपने LY डुअल-बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 21,000 रुपये कम कर दी है। इस कटौती के बाद आप इस धांसू स्कूटर को 1,34,999 रुपये के बजाय 1,13,999 रुपये में अपने घर ला सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह छूट इस साल दिवाली तक उपलब्ध होगी।
बैटरी और रेंज
कोमाकी LY इलेक्ट्रिक स्कूटर 62V32AH की डुअल बैटरी पैक से लैस आता है। कंपनी दावा करती है कि यह स्कूटर प्रति बैटरी 85 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। साथ ही इस स्कूटर की टॉप स्पीड 55-60 किमी. प्रति घंटा है। इसकी बैटरी 5 घंटे से भी कम में फुल चार्ज हो जाती है। दावा है कि इस स्कूटर को पोर्टेबल चार्जर से महज चार घंटे में 0 से 90 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः बड़े बदलाव के साथ आएगी 2024 Hyundai Creta! जानें संभावित लॉन्च डेट
तीन गियर मोड से लैस है स्कूटर
इस स्कूटर में तीन गियर मोड दिए गए हैं, जिसमें इको, स्पोर्ट्स और टर्बो शामिल है। मॉडल में एलईडी फ्रंट विंकर्स, 3000 वॉट हब मोटर्स/38 AMP कंट्रोलर, पार्किंग असिस्ट/क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट और कई अन्य डिफरेंशियल पॉइंट हैं। अन्य फीचर्स को तौर पर कोमाकी LY में टीएफटी स्क्रीन ऑनबोर्ड नेविगेशन, एक साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ, कॉलिंग विकल्प और अन्य रेडी-टू-राइड सिस्टम जैसे ऑप्शन हैं।
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
13 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
16 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
17 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines