Best Cars: अगर आप कार खरीदना चाहते है, तो हमारी आज की खबर जरुर पढ़े क्योंकि आज हम आपकों उन गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन्स हो सकती है….

विज्ञापन

नई कार खरीदते समय लुक के साथ उसकी कीमत और माइलेज का पूरा ध्यान रखकर ही कार को खरीदते है। इस समय देश में कई ऐसी कई गाड़ियां मौजूद हैं जो बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती हैं। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, हुंडई जैसे ब्रांड्स की गाड़ियां न केवल परफॉर्मेंस में शानदार हैं, बल्कि माइलेज के मामले में भी नंबर वन हैं। तो चलिए बताते है आपको बेस्ट कारों के बारे में…

विज्ञापन

1.Maruti Suzuki WagonR

विज्ञापन

मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर है। और इस कार की 34.05 kmpl का माइलेज भी देती है।अगर आप इस कार को पेट्रोल से चलाते है, तो ये कार आपको 25.19 किमी/लीटर का माइलेज देगी। वहीं अगर आप इसके सीएनजी वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 6.42 लाख रुपये है, जो एक्स-शोरुम प्राइज है।

2.Maruti Suzuki Celerio

विज्ञापन

मारुति सुजुकी की छोटी हैचबैक सेलेरियो है,जो माइलेज के मामले में सबसे उपर है। इस कार में डुअलजेट K10, 3-सिलेंडर 1.0L पेट्रोल + CNG इंजन है, जो 56 बीएचपी और 82 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह सीएनजी पर 35.60 km/kg का माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोल से चलने पर सेलेरियो 26.68 kmpl का माइलेज देती है।

3.Maruti Suzuki Alto

विज्ञापन

देश की सबसे छोटी और सस्ती कार Maruti Suzuki Alto है। यह सीएनजी पर 31.59 किमी/किलोग्राम से पेट्रोल पर 22 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसका इंजन 0.8 लीटर का है जो 40 बीएचपी और 60 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह सीएनजी पर 31.59 किमी का माइलेज देगा वहीं पेट्रोल पर चलने पर 22 किमी/लीटर का।

4.Maruti Suzuki Dzire

विज्ञापन

मारुति सुजुकी डिजायर देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। माइलेज के मामले में यह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। यह सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान 31.12 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है। इसमें 1.2 लीटर K12C डुअलजेट इंजन है जो 76 बीएचपी और 98.5 एनएम टार्क जनरेट करता है। इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.22 लाख रुपए से शुरू होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ