हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

10 पैसे में चलेगी Kinetic e-Luna, बचायेगी 81360 रुपए, ये 10 फीचर्स उड़ा देंगे होश!

Kinetic e-Luna: नई Kinetic e-Luna में 2kwh की लिथियन ऑयन बैटरी लगी है और सिंगल चार्ज पर यह ये 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घन्टे का समय लगता है । नई इलेक्ट्रिक लूना की टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन

Kinetic e-Luna: जब से Kinetic Green ने नए अवतार में इलेक्ट्रिक लूना को लॉन्च किया है तब से इसे लेकर लोगों के मन में काफी सारे सवाल आ रहे हैं। हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। यानी एक बार फिर लूना चल पड़ी है। इसकी रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर है। वहीं इसकी ओनरशिप कॉस्ट 2,500 रुपए से भी कम है। इस इस बार इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि पीछे बैठने वाले को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इसमें सामान रखने की भी खूब जगह दी गई है। नई इलेक्ट्रिक लूना की कीमत 69,990 रुपये है।

नई लूना को डेली यूज़ के हिसाब से बनाया गया है। इसके अलावा छोटे बिजनेस के लिए यह काफी उपयोगी सवारी साबित हो सकती है। यहां हम आपको इसके टॉप 10 फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही आपको ये भी बता रहे हैं कि कैसे नई e-Luna आपके 81,360 रूपये तक बचा सकती है।

बेहतर ब्रेकिंग, दमदार सस्पेंशन

नई इलेक्ट्रिक लूना में सेफ्टी लॉक मिलता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया है। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील्स दिए हैं।  बेहतर राइड के लिए इसके  फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। पीछे बैठने वाले के लाइट ग्रैब रेल मिलती है।

सामान रखने के लिए ज्यादा

इलेक्ट्रिक लूना में सामन रखने के लिए आगे की तरफ काफी अच्छा स्पेस दिया है। इस  पर आप 150 किलोग्राम तक का सामान लोड कर सकते हैं। मजबूती देने के लिए इसमें स्टील चेसिस का इस्तेमाल किया है।

बढ़िया रेंज

नई इलेक्ट्रिक लूना में 2kwh की लिथियन ऑयन बैटरी लगी है और सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घन्टे का समय लगता है । इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है।

सेफ्टी

पीछे अगर कोई फीमेल साड़ी पहनकर बैठेगी को यहां साड़ी गार्ड दिया है। पैरों की सेफ्टी के लिए इसमें बड़ा लेग गार्ड मिलता है। बेहतर रोशिनी के लिए इसमें फोकल हेडलैंप मिलता है।

किफायती दाम, ज्यादा बचत

नई इलेक्ट्रिक लूना की कीमत 69,990 रुपये है। इसकी रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रतिकिमी है और इसकी ओनरशिप कॉस्ट 2,500 रुपये से भी कम है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल टू-व्हीलर की तुलना में नई लूना के इस्तेमाल से हर महीने 2260 रूपये की बचत होगी जबकि एक साल में 27,120 रूपये तक बचा सकते हैं जबकि 3 साल में करीब 81,360 रूपये की बचत होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें