Cheapest electric bike: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की लाइन लगी हुई है। नए-नए मॉडल आने से ग्राहकों के पास अब ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। हर जरूरत और बजट के हिसाब से आपको मॉडल मिल जायेंगे। लेकिन अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में है जिसे आप डेली यूज़ के साथ अपने छोटे बिजनेस में भी इस्तेमाल कर सकें तो आपके लिए सिर्फ एक ही मॉडल सामने आता हैऔर वो है कायनेटिक इलेक्ट्रिक लूना।
फ़्लैशबैक में जाने पर मालूम पढ़ता है कि पहले कायनेटिक इलेक्ट्रिक लूना सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही आया करती थी लेकिन जब से इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च है तब से यह और भी डिमांड में आ गई है। e-Luna को लॉन्च हुए काफी समय हो गया है लेकिन अभी भीलोग इस मॉडल के बारे में जानना चाहता है। इसलिए एक बार फिर हम आपको इलेक्ट्रिक लूना के फीचर्स के बारे में जानजारी दे रहे हैं।
27,120 रुपये की बचत
नई इलेक्ट्रिक लूना की कीमत 69,990 रुपये से शुरू होती है। लूना रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर है। वहीं इसकी ओनरशिप कॉस्ट 2,500 रुपए से भी कम है।
कंपनी का दावा है कि पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर की तुलना में e-Luna हर महीने आप 2,260 रुपये की बचत आप कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी कैलकुलेशन निकाल कर अपनी वेबसाइट पर शेयर की हुई है। e-Luna को फुल चार्ज होने में 2 यूनिट का खर्च आता है। इलेक्ट्रिक लूना को डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा छोटे बिजनेस के लिए यह काफी उपयोगी सवारी साबित हो सकती है।
फीचर्स
इलेक्ट्रिक लूना 2 बैटरी पैक के साथ आती है जोकि 1.7kWh और 2kWh शामिल है। सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घन्टे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक लूना में सेफ्टी लॉक मिलता है।
बेहतर ब्रेकिंग के लिए लूना में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया है। बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील्स दिए हैं।
पीछे बैठने वाले के लाइट ग्रैब रेल मिलती है। इलेक्ट्रिक लूना में सामन रखने के लिए आगे की तरफ काफी अच्छा स्पेस दिया है। इस पर आप 150 किलोग्राम तक का सामान लोड कर सकते हैं। मजबूती देने के लिए इसमें स्टील चेसिस का इस्तेमाल किया है।