Kia भारत में अपनी 3 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रही है। कंपनी EV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। कंपनी सबसे पहले फेसलिफ़्टेड EV6 को अगले कुछ दिनों में लॉन्च करेगी। उसके बाद अन्य दो मॉडल भारत में अगले 12 से 18 महीनों में आने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में Kia की कारें अब बहुत अच्छी नहीं हैं। कंपनी को सबसे पहले डिजाइन पर काम करने की जरूरत है। अगर आप भी Kia की EV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
Kia Syros EV
- रेंज: 450km (संभावित)
भारत में Kia अपनी मौजदा एसयूवी Syros का इलेक्ट्रिक अवतार लेकर आ रही है। कंपनी इसके डिजाइन और इंटीरियर में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। वैसे डिजाइन के मामले में Syros कंपनी की सबसे खराब दिखने वाली गाड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की रेंज 450 किलोमीटर तक जा सकती है। भारत में इसके मुकाबला Tata Punch EV और Nexon EV से होगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी। Syros EV की कीमत 10 लाख के आस-पास हो सकती है।
Kia EV6 Facelift
- रेंज: 650km (संभावित)
Kia इस महीने भारत में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार EV6 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। इसमें कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई EV6 में 84 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 650 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है। इस कार की अनुमानित कीमत 63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कार में नई LED हेडलाइट्स और अलॉय व्हील्स शामिल होंगे। इसके इंटीरियर में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड सेंटर कंसोल दिया गया है। नई EV6 एक प्रीमियम कार के रूप में आएगी लेकिन जिस कीमत में यह आ रही है उस कीमत में BYD, BMW और Volvo के पास बेहतर ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में Kia EV6 को लेना समझदारी नही होगा।
Kia Carens EV
- रेंज: 500km (संभावित)
इस साल उम्मीद जताई जा रही है कि नई Carens EV भी लॉन्च हो सकती है। नई Kia Carens EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। पेट्रोल मॉडल की तुलना में इसके डिजाइन में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। सोर्स के मुताबिक इसमें बड़ी बैटरी पैक मिल सकता है।
उम्मीद है कि सिंगल चार्ज पर यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी को लेकर नई Carens EV में लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के EBD, 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, EPS और 3 पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा मिलेगी। इसकी संभावित कीमत 20 लाख रुपये के आस-पास जा सकती है।
टाटा और महिंद्रा से होगा मुकाबला
Kia की इलेक्ट्रिक कारों का मुकाबला टाटा और महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों से होगा और भारत में इन दोनों कंपनियों के मॉडल काफी पसंद किये जा रहे हैं। लेकिन किआ की कारों में ना ही अच्छा डिजाइन देखने को मिल रहा है ना ही ऐसी कोई बात है जिसके लिए ग्राहक अपना पैसा इन्हें खरीदने में लगाए।
यह भी पढ़ें: 14 दिन में 50,000 लोगों ने बुक किया ये स्कूटर, OLA-Bajaj को हुई टेंशन
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines