हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kia Syros की लॉन्चिंग से पहले कीमत लीक! Brezza और Nexon को देगी कड़ी टक्कर

नई Kia Syros का सीधा मुकाबला Brezza और Nexon से माना जा रहा है। नई Syros की कीमत 10 लाख से कम हो सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई टीजर को जारी किया है जिनमें इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है।

विज्ञापन

Kia Syros Launch Today: भारतीय कार बाजार में Kia अपनी नई SUV को भारत में आज (19 Dec 2024) लॉन्च करने जा रही है। इस नई SUV का सीधा मुकाबला Brezza और Nexon से माना जा रहा है। नई Syros की कीमत 10 लाख से कम हो सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई टीजर को जारी किया है जिनमें इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। लॉन्च से पहले ही इसके कुछ फीचर्स लीक हो हुए है..आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने वाला है।

Kia Syros: इंजन और पावर  

सोर्स के मुताबिक नई किआ साइरोस में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिल सकते हैं। जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिल सकते है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल वाला इंजन 83 PS की पावर और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा जबकिइसका 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल वाला इंजन 120 PS की पावर और 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT से साथ आएगा।वहीं, 1.5 लीटर डीजल वाला इंजन 116 PS की पावर और 6-स्पीड MT, 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड AT से जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hyundai Creta हुई 1.34 लाख रुपये सस्ती, लेकिन इन ग्राहकों को ही मिलेगा फायदा

Kia Syros: कैसा होगा डिजाइन  

विज्ञापन

किआ साइरोस का डिजाइन भारत में मौजूदा अन्य SUVs से थोड़ा अलग होगा।  इसमें RV के जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है। इस SUV को  कंपनी के नए Design 2.0 फिलॉसफी के तहत तैयार की गई है।किआ साइरोस को एक प्रीमियम सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर पेश किया जाएगा है, जिसमें काफी अच्छे फीचर्स मिलेंगे।

Kia Syros: फीचर्स

ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नई Kia Syros में वेंटिलेटेड सीट्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, वायरलेस चार्जर और पैनोरामिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसमें अलावा इसमें ड्यूल-स्क्रीन सेटअप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स हो सकते हैं। इतना ही नहीं सेफ्टी के लिए भी इस गाड़ी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किये जा सकते हैं।

विज्ञापन

भारत में नई Syros का सीधा मुकाबला  Maruti Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV 300, Hyundai Venue जैसी एसयूवी से होगा। आपको बात दें कि इस नई एसयूवी को सॉनेट और सेल्टॉस के बीच की रेंज में लॉन्च की जाएगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से आस-पास रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Hyundai Creta हुई 1.34 लाख रुपये सस्ती, लेकिन इन ग्राहकों को ही मिलेगा फायदा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola