Kia Syros MY26: भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच Kia India ने अपनी अपडेटेड Kia Syros MY26 को लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल में कंपनी ने डिजाइन से लेकर फीचर्स और वेरिएंट्स तक कई अहम बदलाव किए हैं. नई कीमत 8.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जिससे यह SUV अब और ज्यादा ग्राहकों के लिए आकर्षक बन गई है.
नए वेरिएंट्स के साथ बड़ा बदलाव
MY26 अपडेट के साथ किआ ने वेरिएंट लाइनअप को भी अपडेट किया है. अब इसमें HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) जैसे नए ऑप्शन जोड़े गए हैं. खास बात यह है कि डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट अब HTK+ ट्रिम से ही उपलब्ध हो जाएगा, जिससे ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा विकल्प मिलेंगे.
डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज
नई Kia Syros के डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं. फ्रंट में नया बंपर, बॉडी कलर एयरो इंसर्ट्स और ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट के साथ LED फॉग लैंप इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं. वहीं पीछे की तरफ नया बंपर और LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप जोड़ा गया है. साइड प्रोफाइल में ग्लॉस ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs इसे और प्रीमियम बनाते हैं.
नए अलॉय व्हील्स और कलर ऑप्शन
टॉप वेरिएंट HTX और HTX(O) में अब नए 17-इंच क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनके साथ नियोन ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं. इसके अलावा कंपनी ने Magma Red, Ivory Silver Matte और Ivory Silver Gloss जैसे नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जो इसकी अपील को और बढ़ाते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
इस SUV के इंटीरियर को भी काफी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें 30-इंच का बड़ा पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों को जोड़ता है. इसके अलावा ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, और स्लाइडिंग-रिक्लाइनिंग सेकंड रो जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में दमदार पैकेज
Kia Syros पहले से ही 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसमें 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, OTA अपडेट और Kia Connect डायग्नोस्टिक्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे रखती हैं.
इंजन और कीमत की पूरी जानकारी
इस SUV में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं. 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मैनुअल और 7DCT गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसकी कीमत 8.39 लाख से 14.99 लाख रुपये तक जाती है. वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 9.99 लाख से शुरू होकर 15.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
ये भी पढ़ें- बंपर डिस्काउंट! 3.20 लाख तक सस्ती हुई ये 7-सीटर फैमिली कार, लाखों की बचत का मौका, जानें डील
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
3 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
7 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
9 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines