Kia Syros EV: किआ मोटर्स ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट SUV को भारतीय कार बाजार में पेश किया है, लेकिन अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। नई Syros का डिजाइन इम्प्रेस करता है। इस कार को पेट्रोल इंजन में लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia नई Syros का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाने की तैयारी में है, जिसे2026 में पेश किया जा सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सोर्स के मुताबिक नया मॉडल K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा।
डिजाइन में होगा बदलाव
Kia Syros EV के डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। इसमें नए बंपर देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें नए अलॉय व्हील्स शामिल किये जाएंगे। इसके अलावा इसमें EV ब्रांडिंग भी मिलेगी। इतना ही नहीं नए मॉडल में हेडलैंप, टेल लाइट्स, साइड बॉडी क्लैडिंग और फ्लश-डोर हैंडल जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। केबिन के अंदर डैशबोर्ड लेआउट भी मौजूदा मॉडल के समान रहने की संभावना है, जबकि ICE Syros से अलग करने के लिए अपहोल्स्ट्री में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
बैटरी और रेंज
नई Syros EV में कितनी बैटरी पैक को शामिल किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोर्स के मुताबिक एक बार चार्ज करने में पर यह करीब 400 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।
यह भी पढ़ें: 2025 में MG ला रही है नई इलेक्ट्रिक कारें, Tata और Mahindra को मिलेगी कड़ी टक्कर
सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक इसमें लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं होंगी। Kia इस कार को मास सेगमेंट में लेकर आ रही है। इसकी संभावित कीमत 12- 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रखी जा सकती है।
Disclaimer: Kia Syros EV के बारे में दी गई जानकारी मीडिया और leaked पर बेस्ड है, इसके अलावा तस्वीरें सांकेतिक हैं. Kia की तरफ से Syros EV के बारे में कोई भी official जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: Honda ने लॉन्च किया नया Activa 125, अब मिलेगा नया TFT डिस्प्ले, जानिये कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
3 hrs agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
3 hrs agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
5 hrs agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
7 hrs agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
1 day agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
2 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines