Upcoming cars in India: अगर आप एक नई कॉम्पैक्ट SUV या लग्जरी सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने दो नई लॉन्च होने जा रही हैं। Kia अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Syros को लॉन्च करेगी जबकि टोयोटा अपनी लग्जरी सेडान कार कैमरी को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले इन दोनों गाड़ियों की डिटेल्स आ चुकी हैं। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा इनमें…
Kia Syros
- कब होगी लॉन्च: 19 दिसंबर 2024
किआ इंडिया ने हाल ही में अपनी नई आने वाली सायरोस एसयूवी (Kia syros) का टीज़र रिलीज़ किया है। इस नए टीज़र में इसका केबिन और किआ के इस नए एसयूवी के फ़ीचर्स की जानकारी दी गई है। नई Syros को भारत में 19 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की मौजूदा कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet के ऊपर आएगी। यानी इसकी कीमत 8-10 लाख रुपये रहने वाली है। भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा।
फीचर्स की बात करें तो नई साइरोस एसयूवी में कुछ नए और अच्छे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें सेल्टोस एसयूवी जैसा केबिन देखने के लिए मिल सकता है। नई साइरोस में डुअल-टोन इंटीरियर थीम देखने के लिए मिल सकता है। आजकल 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील का जमाना है तो ऐसे में इस नई गाड़ी में भी यही स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसी फीचर्स सकते है। इसमें इसमें होगा पैनरॉमिक सनरूफ़ और 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट में पार्किंग सेंसर्स, टेरेन मोड्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स और नया गियर सिलेक्टर लिवर दिया जाएगा। इसमें 1.2 लिटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा । एक लीटर में यह एसयूवी 18-20kmpl की माइलेज ऑफर कर सकती है।
Toyota Camry
- कब होगी लॉन्च: 12 दिसंबर 2024
लग्जरी सेडान कार सेगमेंट में टोयोटा अपनी सेडान कार कैमरी को भारत में 12 दिसंबर के दिन लॉन्च करने जा रही है। नई टोयोटा कैमरी के डिजाइन में नयापन देखने को मिलने वाला है। इस बार यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी अलग नजर आ सकती है। इसके साथ पिछले मॉडल से बहुत एडवांस्ड 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलने वाला है। कार का डैशबोर्ड साफ-सुथरा और हाइटेक फीचर्स से लोडेड है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कार के टॉप मॉडल को मिलने वाला है।
इनमें वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, 9 स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सिस्टम और टोयोटा सेंस 3.0 शामिल हैं। इसमें नया 2.5-लीटर इंजन मिलेगा जो हाइब्रिड है। इस दमदार इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलने वाला है। इस दमदार इलेक्ट्रिक मोटर 222 bhp की पावर ऑफर है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कार के टॉप मॉडल को मिलने वाला है। नई जनरेशन कैमरी की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Swift-Baleno से भी सस्ती है ये 7 सीटर कार, Ertiga को भी देती ही टक्कर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
5 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
7 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines