Kia Sonet X-Line SUV: कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia Motors भारतीय कार बाजार में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारत में मुख्य रूप से किआ एसयूवी की अच्छी मांग है। कंपनी ने अब अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet का नया टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल लॉन्च किया है। किआ इंडिया ने आज यानी 1 सितबंर, गुरुवार को किआ सोनेट एक्स-लाइन एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसमें स्प्लेंडिड सेज ड्यूल टोन इंटीरियर थीम और ब्लैंक हाई ग्लॉस के साथ क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
अभी पढ़ें – Luxury Cars का शौक रखते हैं आकाश अंबानी, गैरेज में एक से बढ़कर एक कार शामिल!
Kia Sonet X-Line SUV Design
किआ का टॉप-ऑफ-द-लाइन X लाइन वेरिएंट मौजूदा सोनेट जीटीएक्स+ की तुलना में थोड़ा लंबा है। इस लेटेस्ट एसयूवी में मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर पेंट स्कीम दी गई है। किआ ने नवीनतम सोनेट एक्स-लाइन एसयूवी कार में कई शक्तिशाली और विशिष्ट विशेषताएं प्रदान की हैं। इस कार के डिजाइन में पीछे की तरफ सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल और स्किड प्लेट है। जो पुराने मॉडल से अलग है. टाइगर नोज ग्रिल को ब्लैक हाई ग्लॉस ट्रीटमेंट दिया गया है। इस कार की स्किड प्लेट में डार्क हाइपर मेटल एक्सेंट है।
Kia Sonet X-Line SUV Price and Availability
किआ Sonet X-Line SUV कार को भारतीय वाहन बाजार में दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। 1.0LT GDiपेट्रोल (X-Line 7DCT) पहला विकल्प है। इस मॉडल की कीमत 13.39 लाख रुपये है। जबकि दूसरा मॉडल 1.5L CRDi डीजल (X-Line 6AT) इंजन के साथ आता है। इस मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपये तय की गई है। ये दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इच्छुक ग्राहक किआ कंपनी की वेबसाइट या किआ डीलरशिप पर जाकर कार बुक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – अगस्त में इन Two Wheelers ने बनाई भारतीय बाजार में अपनी जगह! ये है लिस्ट
Kia Sonet X-Line SUV Features
Sonet X-Line Sonet X-Line SUV में डार्क क्रोम फॉग लैंप गार्निश, LED टर्न सिग्नल वाले मिरर, साइड डोर पर मेटल गार्निश एक्सेंट, सिल्वर ब्रेक कैलिपर्स, शार्क फिन एंटेना दिए गए हैं। नई कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें ऑरेंज स्टिचिंग के साथ लेदर स्पोर्ट्स सीट्स मिलती हैं। इसमें एक्स-लाइन लोगो भी है। इसमें आपको लेदर रैप्ड डी-कट स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलेंगे।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines