---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

24 की माइलेज और 8 लाख से कम कीमत, Kia की इस कार के दीवाने हैं यंगस्टर्स

Kia Sonet 5 सीटर कार है, यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। कंपनी अपनी इस स्मार्ट कार में एलईडी हेडलैंप, 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं।

---विज्ञापन---

Kia Cars: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स मिड सेगमेंट में कई कार ऑफर करती है। कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है Kia Sonet, इस सस्ती कार में डैशकैम और कैमरा दिया गया है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं। फिलहाल इसका सीएनजी वर्जन नहीं आता है। कार में स्टाइलिश हेडलाइट और ग्रिल आती है।

---विज्ञापन---

तीन इंजन ऑप्शन और दो ट्रांसमिशन आते हैं

किआ की यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 18.4 से लेकर 24.1 KM/L तक की हाई माइलेज देती है। यह कार शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन 1197 cc, 1493 cc और 998 cc आते  हैं। कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।

---विज्ञापन---

5 सीट और एडवांस फीचर्स

Kia Sonet 5 सीटर कार है, अप्रैल 2024 में इसकी कुल 7901 यूनिट्स की सेल हुई है। कार का टॉप मॉडल 19.57 लाख रुपये ऑन रोड में मिलता है। कंपनी अपनी इस स्मार्ट कार में एलईडी हेडलैंप, 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स देती है। Sonet अपने प्राइस कैप में Mahindra XUV300, Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Renault Kiger और Nissan Magnite को टक्कर देती है।

Sonet में आते हैं ये धांसू फीचर्स

  • 16-इंच अलॉय व्हील
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
  • एलईडी हेडलाइट
  • 9 वेरिएंट और हाई एंड फ्रंट लुक

Kia Sonet किस महीने में कितनी बिकी

माह                             संख्या
जनवरी 2024               11,530
फरवरी                         9,102
मार्च                             8,750
अप्रैल                           7,901

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बिक रही Tata की यह कार, हर महीने 2800 लोग खरीद रहे

ये भी पढ़ें: ये है SUV सेगमेंट में सस्ता ऑप्शन, 6 लाख से कम कीमत और 20 Kmpl की माइलेज

First published on: May 28, 2024 10:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola