हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kia की इस फैमिली कार में 392 लीटर का बूट स्पेस, 18 की माइलेज, जानें कीमत

Kia Sonet 5 सीटर कार है, इसमें अलग-अगल मॉडल में 998 से लेकर 1493 cc तक का इंजन मिलता है। यह कार तीन ट्रांसमिशन मैनुअल, क्लचलेस मैनुअल और ऑटोमैटिक में आती है। कार में 11 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Kia Sonet: बाजार में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है, इसी कड़ी में किआ मोटर्स की एक स्मार्ट कार है Kia Sonet. इस कार में डैश कैम और रियर कैमरा मिलता है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम और एलईडी लाइट दी गई है।

यह फैमिली कार है, इसमें 392 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, कार में पेट्रोल इंजन मिलता है, यह कार सीएनजी इंजन में नहीं आती है। Kia Sonet  शुरुआती कीमत 9.68 लाख रुपये में मिल रही है।

कार में मिलते हैं एडवांस सेफ्टी फीचर्स

कंपनी अपनी इस स्टाइलिश कार में 18.4 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। कार में पावरफुल 1.2-लीटर का इंजन दिया गया है। इस एसयूवी का टॉप मॉडल 19.57 लाख रुपये में मिलता है। यह कार डीजल इंजन ऑप्शन में भी आती है। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है, जो किसी वाहन के आपकी कार के नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है।

5 सीटर कार में तीन ट्रांसमिशन मिलते हैं

Kia Sonet 5 सीटर कार है, इसमें अलग-अगल मॉडल में 998 से लेकर 1493 cc तक का इंजन मिलता है। यह कार तीन ट्रांसमिशन मैनुअल, क्लचलेस मैनुअल और ऑटोमैटिक में आती है। कार में 11 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 9 वेरिएंट मिलते हैं, बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XUV300, Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza और Hyundai Venue से होता है।

कार की टॉप स्पीड 180 kmph की है

किआ की इस धाकड़ कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं। कार की टॉप स्पीड 180 kmph की है। Sonet में 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं, इसमें अलॉय व्हील का भी ऑप्शन मिलता है। इस कार में रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं, यह डिजिटल ड्राइवर डिस्पले के साथ आती है।

ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें