Kia की यह स्मार्ट कार, 18 की माइलेज और 8 लाख से कम कीमत, जानें शानदार फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Kia Sonet
Edited By Amit Kasana

Kia Sonet
Kia Sonet: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ इंडियन बाजार में समय से अपनी गाड़ियों की डिलीवरी करने और किफायती बजट में लग्जरी कार ऑफर करने के लिए जानी जाती है। कंपनी की 10 लाख रुपये से कम शुरुआती कीमत पर एक धाकड़ कार है सोनेट।
कंपनी अपनी इस कार में 1.2-लीटर का धाकड़ पेट्रोल इंजन ऑफर कर रही है। Kia Sonet कंपनी की 5 सीटर कार है जो 6-स्पीड और 7-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ ऑफर की जाती है। कंपनी का दावा है कि उसकी यह सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सड़क पर 18.4 kmpl की हाई माइलेज देती है।
Kia Sonet में 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इस पावरफुल कार में 392 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। बाजार में इसके कुल छह वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। यह कार Hyundai Venue, Tata Nexon, Mahindra XUV300, Renault Kiger से मुकाबला करती है।
कार में इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईएससी) का फीचर मिलता है। Kia Sonet में छह एयरबैग और एबीएस का सेफ्टी फीचर मिलता है। यह फीसर सेंसर से काम करता है, अचानक ब्रेक लगाने के समय यह पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Kia Sonet suv car know price
इस धांसू कार में हवादार सीटें दी गई हैं। Kia Sonet बाजार में शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में कुल 9 कलर ऑफर किए जा रहे हैं। Kia Sonet में 120 PS की पावर मिलता है। इसमें टर्बों इंजन भी ऑफर किया जाता है।
कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है। Kia Sonet में डीजल इंजन भी मिलती है। कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दिया गया है। कार में सनरूफ का ऑप्शन भी मिलता है। कार में आरामदायक सस्पेंशन दिया गया है। कार में डैशिंग अलॉय व्हील दिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: