Kia Sonet: दीपावली से पहले कई कार निर्माता कंपनियां अपनी नई कारें लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में किआ मोटर्स अपनी मिड सेगमेंट कार Kia Sonet का अपडेट वर्जन पेश करने की योजना पर काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नई अपडेट कार का मेन हेडलैंप क्लस्टर पहले से बड़े साइज में होगा।
नई LED लाइट बार से जुड़ी होंगी
2023 Kia Sonet में नए LED डे टाइम रनिंग लैंप्स दिए जाएंगे। इसके बंपर के लुक्स में बदलाव किया जा रहा है। रियर बंपर में डुअल टोन कलर ब्लैक और सिल्वर फिनिश दी गई है। कंपनी ने नई सोनेट की ग्रिल को भी अपडेट किया है। इसके टेललैंप्स नई LED लाइट बार से जुड़ी होंगी।
Kia Sonet facelift
पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल मिलेगा
Kia Sonet facelift के इंटीरियर में HVAC कंट्रोल और नया पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल मिलेगा। नई सोनेट के रियर सीट पर आर्मरेस्ट पर ब्राउन कलर मिलेगा। आपको बता दें कि यह 5 सीटर कार है। बाजार में Tata Nexon और Mahindra XUV300 इसे कॉम्पिटिशन देते हैं।
18.4 kmpl की माइलेज
बताया जा रहा है कि कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल जो कार बाजार में मौजूद है उसमें 18.4 kmpl की माइलेज मिलती है। यह कार 6-स्पीड और 7-स्पीड दो गियरबॉक्स के साथ ऑफर की जाती है। कार शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस कार में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन मिलता है।
10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है। यह कार छह एयरबैग के साथ आती है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की लॉन्च डेट के बारे में खुलासा नहीं किया है। अनुमान है नए साल पर दिसंबर 2023 में इसे पेश कर दिया जाए। इस मिड सेगमेंट कार में 392 लीटर का स्पेस दिया गया है। यह कार 1.2-लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कार में 180 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, कार को अचानक टर्न लेने की स्थिति में कंट्रोल करने में मदद करता है।
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
18 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
20 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines