Kia Sonet facelift: किआ मोटर्स तीन साल बाद अपनी सोनेट का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार दिसंबर 2023 में लॉन्च कर दी जाएगी। फिलहाल इसकी टेस्टिंग जोरों पर है। सोशल मीडिया पर इसके ट्रायल के कैमॉफ्लाज की फोटो वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार Kia Sonet facelift में नई ग्रिल और फ्रंट लुक मिल सकता है। इसमें बड़ी लाइट के साथ जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल बाजार में जो सोनेट मौजूद है उसमें दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Sonet facelift
दो इंजन ऑप्शन
नई कार में पुरानी के मुकाबले रियर में लाइट की पूरी लंबी स्ट्रीप मिलेगी। यह कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ आएगी। यह सिस्टम चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार के पावरट्रेन और कीमतों का खुलासा नहीं किया है। लॉन्च पर इसकी कीमतों का पता चलेगा। अनुमान है कि इसके इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई चेंज किए गए हैं।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Sonet facelift
7.79 लाख रुपये कीमत
Sonet facelift में छह एयरबैग मिलेंगे। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ऑफर होगा। कंपनी ने अगस्त 2020 में अपनी इस कार को लॉन्च किया था। जिसके बाद इसे अब अपडेट किया जा रहा है। यह मिड सेगमेंट एसयूवी है, जिस किफायती कीमत पर ऑफर किया जाता है। बाजार में मौजूद इसका बेस मॉडल 7.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 14.89 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की है।
ब्लैक और सिल्वर रंग में बंपर
Kia Sonet facelift में नए हैडलैंप मिलेंगे। यह एसयूवी GT Line और HT Line दो वेरिएंट में ऑफर होगी। कार में नए डिजाइन के हेडलैंप दिए गए हैं। कार में अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। कार में ब्लैक और सिल्वर रंग में पहले से अधिक चंकी डिजाइन के बंपर दिए गए हैं। Kia Sonet facelift आने के बाद पुराना 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन कंटिन्यू रहेगा। यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। सोनेट बाजार में अपने सेगमेंट में Hyundai Venue, Tata Nexon और Maruti Suzuki Brezza से टक्कर लेती है।
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
3 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
5 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
7 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
8 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
10 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines