Kia Sonet: इस साल जनवरी में किआ मोटर्स की नई Sonet को बाजार में उतारा और महज 11 महीनों में ही इस गाड़ी ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यानी देखा जाये तो कंपनी ने हर महीने औसतन 10,000 Sonet को बेचा है। सॉनेट के पेट्रोल वेरिएंट की खूब डिमांड है जबकि सनरूफ वाली गाड़ियों की मांग भी काफी रही है।
Kia Sonet का पेट्रोल मॉडल खूब बिका
नई Kia Sonet में 22 अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं, जिनमें 6 अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन दिए गये हैं। 76% ग्राहकों ने पेट्रोल मॉडल को पसंद किया जबकि 24% ग्राहकों ने डीजल Sonet को चुना है। ऑटोमैटिक और इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) वाले वेरिएंट की कुल बिक्री में 34% रही है। इसके अलावा Sonet के सनरूफ वाले वेरिएंट्स की भी अच्छी डिमांड है। कुल बिक्री में 79% गाड़ियों में सनरूफ लगा हुआ था।
Kia Sonet का डिजाइन बिलकुल भी इम्प्रेस नहीं करता। फ्रंट में इसे टाइगर नोज ग्रिल और LED हेडलाइट्स देखने को मिलती है। इसके साइड में स्कल्प्टेड बॉडी लाइन्स और फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस दिए गए हैं। रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलती हैं जो इसके डिजाइन को ख़राब करती हैं।
Kia Sonet की लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,790 mm, ऊंचाई 1,610 mm और व्हीलबेस 2,500 mm है। सेफ्टी के लिए इसमें 15 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, 10 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम लेवल 1 फीचर्स और 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ia Sonet में 3 इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल है।इसके 1.2-लीटर एनए पेट्रोल के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ आईएमटी या डीसीटी, 1.5 टर्बो डीजल के साथ 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कनवर्टर एटी शामिल है।
Kia Sonet को इंटीरियर ऑल-ब्लैक थीम पर बेस्ड है। इसमें एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: 4.99 लाख की कीमत, 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग, Tata की इस कार पर आया 2 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines