किआ इंडिया (Kia India) ने रिफ्रेश्ड सोनेट (Sonet) में 4 नए एंट्री और मिड वेरिएंट भारत में पेश किए हैं, जिसमें सनरूफ और नए फीचर्स को शामिल किया है। नए HTE(O) और HTK(O) वेरिएंट अब सॉनेट के पेट्रोल G1.2 लीटर और डीजल 1.5 लीटर CRDi VGT इंजन के साथ उपलब्ध होंगे।
जहां HTE(O) वेरिएंट में मौजूदा HTE वेरिएंट की तुलना में एक अतिरिक्त सनरूफ मिलता है, वहीं HTK(O) में मौजूदा HTK वेरिएंट की तुलना में एक सनरूफ, LED कनेक्टेड टेललैंप्स, फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल (FATC) और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स से लैस है।
इसके अलावा, सॉनेट के GTX+ और HTX+ वेरिएंट के साथ ऑल-विंडोज़ अप/डाउन फीचर भी मिलता है। कंपनी इन वेरिएंट को वैल्यू फॉर मनी के रूप में लेकर आई है।
डिजाइन, स्पेस और इंजन
डिजाइन के मामले में kia Sonet एक बार फिर निराश करती है। इसके डिजाइन को और बेहतर किया जा सकता था। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है, लेकिन सीटें बहुत ज्यादा आरामदायक नहीं है।
कार में फीचर्स अच्छे मिल जाते हैं, और इसका साउंड सिस्टम वाकई इम्प्रेस करता है। Sonet में 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.5L लीटर डीजल इंजन मिलता है। ये सभी इंजन अच्छे और बेहतर परफॉरमेंस ऑफर करने का वादा करते हैं।
कीमत
kia Sonet के नए वेरिएंट की कीमत 8.19 लाख से शुरू से शुरू होती है, जबकि इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है। पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन में HTE(O) और HTK(O) वेरिएंट को शामिल करके सोनेट में अब कुल 23 वेरिएंट हो गये हैं।
अब इसी के साथ ग्राहकों को कंपनी ने कन्फ्यूजन भी कर दिया है। क्योंकि अगर किसी कार में इतने वेरिएंट होंगे तो ग्राहकों को नई कार चुनने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बेहतर होता कि कंपनी कम वेरिएंट रखती। ग्राहक उसी मॉडल को चुने जो उनकी जरूरत को पूरा करे।
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
3 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
5 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
7 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
8 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
10 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines