4 लाख लोगों की पसंद बनी ये सस्ती SUV, टाटा Nexon को देती है टक्कर

इस साल लॉन्च हुई नई फेसलिफ्ट Kia Sonet को काफी पसंद किया जा रहा है। सॉनेट को भारत में आये हुए 44 महीने हो गये हैं और अब तक इसकी 4 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

SUV_cc710e

Kia Sonet: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ मॉडल अच्छे हैं जबकि कुछ को ग्राहकों ने एक दम नकार दिया। इस साल लॉन्च हुई नई फेसलिफ्ट Kia Sonet को काफी पसंद किया जा रहा है।

सॉनेट को भारत में आये हुए 44 महीने हो गये हैं और अब तक इसकी 4 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। यह बिकी घरेलू और ओवरसीज़ को मिलाकर है। इसमें से सिर्फ घरेलू बाजार में ही सॉनेट की कुल 317,754 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और 85,814 यूनिट्स ओवरसीज़ मार्केट में बिकी हैं।

कीमत,डिजाइन और इंजन

Sonet की एक्स-शो रूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। डिजाइन के मामले में यह एसयूवी काफी निराश करती है। यह दिखने में बेहद खराब लगती है। कंपनी को इसके डिजाइन पर काम करना चाहिए, खासकर इसके फ्रंट और रियर लुक पर। इसका इंटीरियर अच्छा है और स्पेस के साथ बढ़िया फीचर्स मिलते हैं।

इंजन की बात करें तो Sonet में 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.5L लीटर डीजल इंजन मिलता है। ये सभी इंजन अच्छे और बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करने का वादा करते हैं। हाल ही में कंपनी ने रिफ्रेश Sonet में 4 नए एंट्री और मिड वेरिएंट भारत में पेश किए हैं, जिसमें सनरूफ और नए फीचर्स को शामिल किया है।

नए HTE(O) और HTK(O) वेरिएंट अब सॉनेट के पेट्रोल G1.2 लीटर और डीजल 1.5 लीटर CRDi VGT इंजन के साथ उपलब्ध होंगे। जहां HTE(O) वेरिएंट में मौजूदा HTE वेरिएंट की तुलना में एक अतिरिक्त सनरूफ मिलता है।  वहीं HTK(O) में मौजूदा HTK वेरिएंट की तुलना में एक सनरूफ, LED कनेक्टेड टेल लैंप्स, फुली ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल (FATC) और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स से लैस है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ