Kia Seltos X-Line: कॉम्पैक्ट मिड साइज़ SUV सेगमेंट में Kia India ने अपनी Seltos के एक्स-लाइन ट्रिम को नए कलर स्कीम के साथ लॉन्च कर दिया है। इस नए कलर स्कीम के चलते यह अब SUV पहले से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश हो गई है। कलर स्कीम के अलावा गाड़ी के डिजाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। Kia Seltos X-Line को अब ऑरोरा ब्लैक पर्ल (Aurora Black Pearl)में पेश किया गया है। आइये जानते हैं इस नए वेरिएंट में और कौन-कौन से फीचर्स शामिल किये हैं।
Kia Seltos X-Line: के खास फीचर्स
इस SUV में 18-इंच डुअल-टोन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो ग्लॉसी ब्लैक में हैं। नये एडिशन में डुअल TFT स्क्रीन दी गई है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर भी शामिल है। इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, वेंटीलेटेड सीट्स और सनरूफ की सुविधा मिलेगी। इसमें ऑरेंज स्टिचिंग के साथ टू-टोन ब्लैक केबिन मिलता है। स्किड प्लेट्स, डोर गार्निश और व्हील सेंटर कैप्स में सन ऑरेंज कलर दिया गया है।
सेफ्टी के लिए Seltos X-Line में 6 एयरबैग्स, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, कनेक्टेड कार फीचर्स, स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। ये सभी फीचर्स डेली यूज़ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। Seltos अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर SUV है और काफी समय से यह भारतीय ग्राहकों को लुभा रही है।
इंजन में नहीं किया कोई बदलाव
Kia ने नई Seltos X-Line के ब्लैक एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 1.5L का पेट्रोल इंडिया दिया है जो 114.41 bhp की पावर और 250 nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन DCT और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है। इसमें आपको 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा और कंपनी का दावा है कि 19.1 kmpl की माइलेज मिलेगी। इंजन के मामले kia की कारों में अभी तक कोई खास खराबी नहीं देखने को नहीं मिली है। Seltos में लगा इंजन न सिर्फ पावरफुल है बल्कि माइलेज के मामले भी अच्छा है। यह इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉरमेंस देता है। भारत में इस SUV का सीधा मुकाबला Hyundai Creta से होगा।
Hyundai Creta से सीधा मुकाबला
Kia Seltos का सीधा मुकाबला Hyundai Creta से है। इस SUV में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.5L MPi पेट्रोल इंजन दिया है जो 115 PS की पावर और 144Nm का टॉर्क मिलता है । इसमें 6 स्पीड मैन्युअल /iVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें1.5L U2 CRDi डीजल इंजन मिलता है जो 116 PS की पावर और 250Nm का टॉर्क मिलता है । इसमें 6 स्पीड मैन्युअल /iVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। वही Creta में 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है जो 160PS की पावर और 253Nm का टॉर्क देता है और यह 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स से लैस है।
Hyundai Creta में यह धाकड़ फीचर्स
- H-शेप्ड LED DRLs,
- 10.25-इंच स्क्रीन
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
- पावर्ड ड्राइवर सीट
- डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- सराउंड व्यू मॉनिटर
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
यह भी पढ़ें: 5.99 लाख रुपये कीमत, डिग्गी में 405 लीटर का स्पेस! इन SUVs में मिलती है सबसे ज्यादा जगह
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
6 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
8 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines