Kia Seltos: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ अपनी गाड़ियों में किफायती दाम में जबरदस्त फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। अब इस धाकड़ कंपनी ने अपनी नई Seltos में भर-भरकर फीचर्स दिए हैं। suv में पेट्रोल और डीजल दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कंपनी ने इसमें 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन दिया है।
कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन
स्टाइलिश कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है। पेट्रोल में यह कार 17 kmpl की माइलेज देती है। वहीं, डीजल में यह कार 20.7 kmpl तक की माइलेज देती है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है।
इन धाकड़ कारों से है मुकाबला
बाजार में यह कार MG Astor, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Maruti Grand Vitara और Citroen C3 Aircross को टक्कर मिलती है। Kia Seltos कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
18 वेरिएंट और 3 अलग-अलग इंजन टाइप
यह 2 व्हील ड्राइव कार है, इसमें 18 वेरिएंट और 3 अलग-अलग इंजन टाइप मिलते हैं। कार में 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो इसे कम्पलीट फैमिली कार बनाता है। यह लॉन्ग रूट कार है, जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन भी ऑफर किया जाता है।
टर्बों इंजन का भी विकल्प
Kia Seltos का टॉप वेरिएंट 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कंपनी इसमें टर्बों इंजन का भी विकल्प देती है। इसमें लेन-कीप असिस्ट और छह एयरबैग है। कंपनी इस धांसू कार में आठ कलर ऑफर कर रही है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की सेफ्टी मिलती है।
धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Seltos के हर माह करीब 32000 यूनिट्स की बुकिंग हो रही है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन है
कार में यह एडवांस फीचर्स
कार में लग्जरी कार की तरह एडवांस फीचर्स जैसे डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले (डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट) मिलता है। Kia Seltos में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इसमें एलईडी साउंड मूड लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, हेड-अप डिस्प्ले, एंबियंट लाइटिंग, एलईडी साउंड मूड लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
12 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
16 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines