हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Kia की इस SUV में आई बड़ी खराबी, बिना एक्सीडेंट के खुल सकते हैं Airbags, लग सकती है भयंकर चोट

किआ सेल्टॉस के कर्टेन एयरबैग में समस्या के कारण 292 यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी ने बताया कि प्रभावित यूनिट्स के साइड कर्टेन एयरबैग दुर्घटना के बिना ही खुल सकते हैं। कंपनी ने इसे मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट बताया है।

विज्ञापन

Kia Seltos Recall: दुनियाभर में किआ की कारों को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन कई बार रिकॉल के मामले सामने आते हैं। एक ऐसा ही मामला Kia Australia का है। कंपनी ने सेल्टॉस SUV के कर्टेन एयरबैग में आई खराबी के कारण इसकी 292 यूनिट के लिए रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने बताया कि सेल्टॉस  एसयूवी के प्रभावित यूनिट के साइड कर्टेन एयरबैग्स बिना एक्सीडेंट के भी फूल सकते (स्पीड में) हैं। ऐसे में कार चालक का ध्यान भटक सकता है और एक्सीडेंट भी हो सकता है। इस समस्या के लिए मैन्युफैक्चरिंग खराबी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

लग सकती है भयंकर चोट

किआ ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक  मैन्युफैक्चरिंग खराबी के कारण साइड कर्टेन एयरबैग बिना किसी चेतावनी के फूल सकता है। ऐसे में गाड़ी में बैठे लोगों को चोट लग सकती है और मौत का भी खतरा बढ़ सकता है। किआ ने प्रभावित वाहनों के मालिकों को तुरंत डीलरशिप से संपर्क करने को कहा है। रिकॉल से प्रभावित किआ सेल्टॉस का निर्माण 2023 में किया गया था और ये फेसलिफ्टेड मॉडल हैं।

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो सेल्टॉस (ऑस्ट्रेलिया) में 2.0-लीटर का  पेट्रोल इंजन दिया है जो 148 bhp और 180 nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 196 bhp और 265 nm जेनरेट करता है। इसमें मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के रूप में दिए गये हैं। इस एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) भी मिलता है।

रिकॉल का यह मामला पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कंपनी ने 2,465 प्रभावित यूनिट्स को सितंबर 2020 में दक्षिण कोरिया में वापस मंगाया गया था। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया कार बाजार के लिए कंपनी सेल्टोस को ऑटोमेकर के दक्षिण कोरियाई प्लांट से निर्यात करती है।

भारत में भी नई फेसलिफ्ट सेल्टॉस खूब बिक रही है। हम उम्मीद करते हैं कि यहां ऐसा कोई मामला सामने न आये। लेकिन कार मेकर्स को इस बात पर भी गौर करना चाहिये कि मैन्युफैक्चरिंग के दौरान किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो।

यह भी पढ़ें: एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वाली ये हैं सबसे सस्ती बाइक्स, कीमत 80 हजार से शुरू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें