Kia Seltos: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ अपनी कम कीमत की गाड़ियों में धाकड़ सेफ्टी और लग्जरी फीचर्स देती है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी Seltos का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है।
7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन
इस धाकड़ लुक कार में दमदार 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। 2023 Kia Seltos में जानदार इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन है, जो हाई परफॉमेंस देने में मदद करता है। इस स्टाइलिश कार में 144 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।
2023 Kia Seltos में 115 PS की हाई पावर
2023 Kia Seltos में 115 PS की हाई पावर जेनरेट होती है। कंपनी इसके तीन अलग-अलग वेरिएंट ऑफर कर रही है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में आती है। इस कार में 2 व्हील ड्राइव मिलता है। यह डैशिंग लुक कार डीजल इंजन में 20.7 kmpl तक की माइलेज देती है।
5 सीटर कार का इनसे है मुकाबला
कंपनी की यह 5 सीटर कार है जिसके पेट्रोल इंजन में 17 kmpl तक की माइलेज मिलती है। 2023 Kia Seltos कार बाजार में पहले से मौजूद MG Astor, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Maruti Grand Vitara और Citroen C3 Aircross से मुकाबला करती है।
433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
2023 Kia Seltos में लॉन्ग रूट पर सफर करने के लिए 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप वेरिएंट 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
मिलता है एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम
इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस पावरफुल एसयूवी में लेन-कीप असिस्ट, छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। 2023 Kia Seltos में आठ कलर ऑप्शन के साथ कंपनी अपनी इस जबरदस्त कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और क्रूज कंट्रोल देती है।
ये भी पढ़ें-Maruti की इस धांसू कार में सनरूफ, कीमत 9 लाख से शुरू और माइलेज 25 की
10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
इस कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, एलईडी साउंड मूड लाइटिंग, और एयर प्यूरीफायर तक मिलता है। 2023 Kia Seltos में हेड-अप डिस्प्ले, और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर दिया गया है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines