Kia Seltos big discount: जब से किआ मोटर्स ने भारतीय कार बाजार में कदम रखा, ब्रांड ने कुछ ही समय में अपनी लोकप्रियता हासिल कर ली। कंपनी ने सबसे पहले साल 2019 में सेल्टोस एसयूवी को लॉन्च किया और बाजार में अपनी जगह बनाना शुरू किया। सेल्टोस एक शानदार SUV है जिसमें फीचर्स की भरमार है। लेकिन इसकी बिक्री अपने सहयोगी ब्रांड Hyundai Creta की तरह बहुत अच्छी नहीं है। अब ऐसे में कंपनी इस गाड़ी की बिक्री बढ़ाने के लिए ऑफर्स का सहारा ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खरीदारों को आकर्षित करने के लिए किआ अब सेल्टोस पर 2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।
Kia Seltos पर 2 लाख का डिस्काउंट
- Kia HTX Diesel: 1. 93 लाख का डिस्काउंट
- HTX Plus Diesel iMT: 1.99 लाख का डिस्काउंट
- HTK Diesel iMT: 1.87 लाख का डिस्काउंट
- HTX 1.5L टर्बो पेट्रोल: 1. 98 लाख का डिस्काउंट
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Seltos में 1.5L का पेट्रोल मिलता है 114.41 bhp की पावर और 250 nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7 स्पीड DCT और मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इतना ही नहीं इस गाड़ी में 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा और कंपनी का दावा है कि 19.1 kmpl की माइलेज मिलेगी।
कीमत
Kia Seltos की एक्स शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये से लेकर 20.45 लाख रुपये तक जाती है। सेल्टॉस में फीचर्स को काफी बढ़िया हैं लेकिन इसके डिजाइन में अच्छा फील नहीं है। परफॉरमेंस के मामले में भी यह इम्प्रेस नहीं करती। इतना ही नहीं लम्बी दूरी पर यह थका देती है। खरीदने से पहले सेल्टॉस की टेस्ट ड्राइव जरूर लें।
बढ़िया स्पेस, लाजवाब फीचर्स
Seltos में फीचर्स की लम्बी लिस्ट है, इसमें डुअल TFT स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, वेंटीलेटेड सीट्स और सनरूफ की सुविधा मिलेगी। इस गाड़ी में स्पेस की कोई कमी है। इसमें 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। कार में 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो ग्लॉसी ब्लैक में हैं।
बिक्री में Hyundai Creta से काफी पीछे
Hyundai Creta को जितनी कामयाबी मिली उतनी Kia Seltos को नहीं मिली। अब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।इस समय क्रेटा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले SUV है। क्रेटा में 3 इंजन ऑप्शन मिलते है।
इसमें 1.5L MPi पेट्रोल इंजन, 1.5L U2 CRDi डीजल इंजन और 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। H-शेप्ड LED DRLs,10.25-इंच स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, डुअल–जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सराउंड व्यू मॉनिटर और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें: Tax Free Bike: रॉयल एनफील्ड की इस बाइक पर टैक्स फ्री ऑफर जारी, 36000 रुपये की होगी बचत
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
12 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
14 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
17 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
19 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines