Kia seltos vs Tata nexon: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में से एक किआ सेल्टोस के नए कलर ऑफर किए हैं। इस कार के HTE वेरिएंट में यह नए कलर दिए गए हैं। पहले यह वेरिएंट केवल दो कलर ऑप्शन स्पार्कलिंग सिल्वर और क्लियर व्हाइट में आता था। अब इसमें नए कलर इंटेंस रेड, इंपीरियल ब्लू, ग्रेविटी ग्रे, प्यूटर ऑलिव और ऑरोरा ब्लैक ऑफर किए गए हैं। वहीं, टाटा की नेक्सन में कंपनी जल्द ही पैनोरमिक सनरूफ का फीचर ऑफर करेगी। पिछले दिनों इस रूफ के साथ कार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Kia Seltos में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन
इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार में 6 स्पीड और 7 स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन आता है। ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है। कार में 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। किआ अपनी इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन देती है। कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
Kia Seltos
कार में 360 डिग्री कैमरा और ABS की सेफ्टी
यह पांच सीटर कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। कार में बड़ी हेडलाइट दी गई हैं, कंपनी का दावा है कि यह कार 20.7 kmpl तक की माइलेज देती है। कार में 360 डिग्री कैमरा, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ABS) और छह एयरबैग मिलते हैं। कार का टॉप मॉडल 25.46 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। यह कार पैनोरमिक सनरूफ और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।
Tata Nexon में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
इस कार का बेस मॉडल 8.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में पेट्रोल इंजन और ईवी वर्जन अवेलेबल है। बताया जा रहा है कि जून में इसका CNG वर्जन लॉन्च होगा। टाटा की यह कॉपैक्ट एसयूवी कार सड़क पर 120hp की पावर और 170Nm पीक टॉर्क देती है। कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
Tata Nexon में डिजिटल कलस्टर दिया गया है
Tata Nexon में डिजिटल कलस्टर दिया गया है, कंपनी का दावा है कि यह कार मैक्सिमम 24.08 kmpl तक की माइलेज देती है। Global NCAP क्रेश टेस्ट में कार को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह 5 सीटर कार 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और अलॉय व्हील जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। कार का टॉप वेरिएंट 19.55 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलता है।
संबंधित खबरें
क्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है? जानिए क्या है सही नियम
38 mins agoEV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
3 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
5 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
5 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines