Kia Seltos 2026 Booking: नई Kia Seltos 2026 का खुलासा हो चुका है और अगर आप इस अपडेटेड SUV को घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी जानकारी जानना जरूरी है. कंपनी ने बुकिंग की तारीख, तरीका और डिलीवरी टाइमलाइन साफ कर दी है, जिससे ग्राहकों को पहले से ही प्लानिंग करने में आसानी होगी. यहां जानें पूरी डिटेल्स.
नई Kia Seltos 2026 की बुकिंग कब शुरू होगी?
कंपनी ने घोषणा के बाद नई Seltos की बुकिंग 11 दिसंबर रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है. ग्राहक इसे ऑनलाइन या अपने नजदीकी Kia शोरूम से बुक कर सकते हैं. बुकिंग राशि 25,000 रुपये तय की गई है, जो सभी वेरिएंट्स पर लागू है
नई Kia Seltos को ऑफलाइन कैसे बुक करें?
अगर आप हमेशा की तरह शोरूम जाकर कार बुक करना पसंद करते हैं, तो यह तरीका आपके लिए है.
शोरूम पहुंचने के बाद ये स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले अपनी जरूरतें सेल्स एग्जीक्यूटिव से डिस्कस करें.
- जब टेस्ट ड्राइव उपलब्ध हो, तो जरूर लें. अगर उपलब्ध नहीं है, तो आप घर या ऑफिस पर टेस्ट ड्राइव की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं.
- मन बनाने के बाद 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुकिंग कन्फर्म कर दें.
- हमेशा सलाह दी जाती है कि बुकिंग से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लें, ताकि आप पूरी तरह संतुष्ट रहें.
नई Kia Seltos को ऑनलाइन कैसे बुक करें?
अगर सुविधा आपके लिए ज्यादा मायने रखती है, तो Kia की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सबसे आसान है.
- पहले Kia की वेबसाइट पर जाएं और नई Seltos को चुनें.
- अगर आपने पहले से अकाउंट बनाया है, तो मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, वरना पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार वेरिएंट, इंजन-ऑप्शन और कलर चुनें.
- नजदीकी डीलरशिप का चयन करें, जहां आपका टेस्ट ड्राइव प्लान होगा.
- टेस्ट ड्राइव के बाद अगर आप संतुष्ट हैं, तो वेबसाइट पर ही टोकन अमाउंट भरकर बुकिंग कन्फर्म कर दें.
नई Kia Seltos की डिलीवरी कब शुरू होगी?
कंपनी ने बताया है कि नई Seltos 2026 की डिलीवरी मिड-जनवरी से शुरू कर दी जाएगी. यह उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है जो 2026 के शुरुआती महीनों में नई SUV खरीदना चाहते हैं.
नई Kia Seltos की कीमत और मुकाबला
नई Seltos 2026 की कीमत लगभग 11.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है. इस कीमत और फीचर्स की वजह से SUV सीधे मुकाबले में आएगी-
- Maruti Victoris
- Tata Sierra
- Hyundai Creta
- Volkswagen Taigun
- Honda Elevate
- Toyota Hyryder
- Maruti Grand Vitara
- Skoda Kushaq
ये भी पढ़ें- आ गई New Kia Seltos, नए लुक और हाई-टेक फीचर्स के साथ एंट्री, देखें डिटेल्स
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines