हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मारुति और हुंडई की रफ्तार कम करने आ रही Kia Picanto, कीमत महज 7 लाख, जानें फीचर्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

Kia Picanto: साउथ कोरियन कंपनी किआ ने भारतीय कार बाजार में तहलका मचाया हुआ है। सेल्टोस, सोनेट या किआ कैरेंस कंपनी के बेड़े में एक से एक बढ़कर कार हैं। अब कंपनी की नजर इंडिया में हैचबैक सेगमेंट में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी भारतीय बाजार में अपनी धाकड़ कार Kia Picanto का अपडेट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल यह कार केवल ग्लोबल मार्केट में मिलती है।

दमदार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन

Kia Picanto में दमदार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने का अनुमान है। यह कार 83 bhp की पावर और 122 Nm का पीट टॉर्क देगी। इतना ही नहीं कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलेगा, जो 100 bhp की पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी।

फाइल फोटो

विज्ञापन

433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार के फीचर्स आर कीमत के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कसार शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार के रियर में एलईडी टेल लाइट्स मिलेंगे। Kia Picanto में 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः इस महीने लॉन्च होगी Maruti Suzuki Jimny, कीमत से लेकर अन्य खास चीजों पर मारें एक नजर

विज्ञापन

धाकड़ सेफ्टी फीचर्स

Kia Picanto में दोनों तरफ एलईडी लाइट बार मिल सकती है, जो इसे अट्रैक्टिव लुक्स देंगी। इसके डैशबोर्ड पर एक फ्री-स्टैंडिंग 8 इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन डिस्प्ले और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 4.2 स्क्रीन मिलेगा। कार के स्टीयरिंग व्हील और अन्य इंटीरियर बिट आउटगोइंग मॉडल के समान हैं। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस और ADAS जैसे फीचर मिलेंगे। इंडिया में यह कार Hyundai Grand i10, Tata Tiago, Ford Figo, Volkswagen Polo, Maruti Suzuki Swift से मुकाबला करेगी।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola