Kia big Discount Offers: कार कंपनियों का समय बहुत अच्छा नहीं जा रहा है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए पहले फेस्टिवल सीजन में डिस्काउंट दिया, लेकिन अभी भी पुराना स्टॉक क्लियर नहीं हुआ जिसके चलते एक बार फिर कंपनियां इस महीने काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। किआ इंडिया अपनी 3 सबसे पॉपुलर गाड़ियों पर पूरे 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट और ऑफर कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही मिल रहे हैं। आइये जानते हैं किस मॉडल पर मिल रहा है कितने का डिस्काउंट…
Kia Seltos पर 2 लाख का डिस्काउंट
नवंबर के इस महीने में अगर आप कंपनी की मिडसाइज एसयूवी सेल्टॉस खरीदने जा रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर पूरे 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह डिस्काउंट चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही ऑफर किए जा रहे हैं। इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये से लेकर 20.45 लाख रुपये तक जाती है। सेल्टॉस में फीचर्स को काफी बढ़िया हैं लेकिन इसके डिजाइन में अच्छा फील नहीं है। परफॉरमेंस के मामले में भी यह इम्प्रेस नहीं करती। लम्बी दूरी पर यह थका देती है। खरीदने से पहले सेल्टॉस की टेस्ट ड्राइव जरूर लें।
Kia Sonet पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट
इस महीने किआ की सबसे सस्ती एसयूवी सॉनेट की खरीद पर आप 55,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर डीलरशिप के जरिये दिया जा रहा है इसलिए डिस्काउंट कम-ज्यादा हो सकता है। सॉनेट की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन मिलता है। डिजाइन और कैबिन के मामले में सॉनेट अपने सेगमेंट की सबसे खराब दिखने वाली एसयूवी है। लेकिन इसमें फीचर्स अच्छे मिल जाते हैं।
Kia Carens पर 95 हजार का डिस्काउंट
अगर आप किआ की फैमिली कार कैरेन्स (Carens) को इस महीने खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें क्योंकि इस नये-पुराने स्टॉक पर 52 हजार रुपये से लेकर करीब 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट डीलरशिप लेवल पर मिल रहा है। Carens एक 7 सीटर MPV है। इसकी कीमत 10.52 लाख रुपये से लेकर 19.94 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप इस तीनों गाड़ियों को खरीदने की सोच रहे तो Kia शो-रूम से संपर्क करें। इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि ये सभी ऑफर्स सिर्फ इस महीने तक है, या फिर स्टॉक रहने तक।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar ROXX का जलवा! बन गई देश की सबसे सुरक्षित SUV
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
13 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines