Kia Syros news compact SUV details in hindi: किआ मोटर्स की बाजार में कई शानदार एसयूवी गाड़ियां है। कंपनी ने हाल ही में अपनी सोनेट का अपडेट वर्जन पेश किया था, इस कार में डैश कैम और कैमरा दिया गया है।
इसी तरह कंपनी की सेल्टोस हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। अब किआ अपनी नई धाकड़ कार Kia Syros लेकर आने वाला है। दिसंबर 2024 तक इसका पेट्रोल वर्जन पेश कर दिया जाएगा, जिसके बाद 2025 में कार का इलेक्ट्रिक वर्जन भी आएगा।
कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी
कंपनी ने Kia Syros के नाम से ट्रेडमॉर्क रजिस्टर्ड करवा लिया है। पहले इस कार का नाम Clavis रखा गया था, बाद में इसका नाम बदला गया है। इस हाई क्लास कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी, यह सनरूफ साइज में सामान्य सनरूफ से बड़ी होती है जो ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है।
360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर एसी वेंट
Kia Syros में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा, यह सिस्टम सड़क पर किसी अन्य वाहन के कार के नजदीक आने और हादसे का खतरा होने पर अलर्ट करता है। कार में 360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर एसी वेंट दिया गया है।
कार में छह वेरिएंट मिलेंगे
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार के फीचर्स और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Kia Syros शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर ऑफर की जा सकती है। कार में छह वेरिएंट मिलेंगे। इसमें एलईडी हेडलैंप और टेललाइट मिलेगी।
Kia की नई कार में मिलेंगे यह फीचर्स
- टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- रियर सीट पर एसी वेंट
- क्रूज कंट्रोल और क्लाइमेट कंट्रोल
- कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इजन मिलेगा
- कार 82bhp की पावर 115Nm का टॉर्क जनरेट करेगी।
- किआ की इस कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा।
- मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स
ये भी पढ़ें: महज 11000 रुपये देकर घर ले जाएं Royal Enfield Classic 350, तीन साल के लिए 7800 देनी होगी EMI
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines