Kia की नई SUV का नाम Syros या Clavis? ट्रेडमॉर्क हुआ रजिस्टर्ड, मिलेगा पेट्रोल और ईवी इंजन

Kia Syros में सेफ्टी के लिए ADAS का फीचर दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर एसी वेंट है। यह कार पेट्रोल और ईवी दोनों इंजन ऑप्शन में आएगी, कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे।

Kia Syros

Kia Syros news compact SUV details in hindi: किआ मोटर्स की बाजार में कई शानदार एसयूवी गाड़ियां है। कंपनी ने हाल ही में अपनी सोनेट का अपडेट वर्जन पेश किया था, इस कार में डैश कैम और कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन

इसी तरह कंपनी की सेल्टोस हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। अब किआ अपनी नई धाकड़ कार Kia Syros लेकर आने वाला है। दिसंबर 2024 तक इसका पेट्रोल वर्जन पेश कर दिया जाएगा, जिसके बाद 2025 में कार का इलेक्ट्रिक वर्जन भी आएगा।

विज्ञापन

कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी

कंपनी ने Kia Syros के नाम से ट्रेडमॉर्क रजिस्टर्ड करवा लिया है। पहले इस कार का नाम Clavis रखा गया था, बाद में इसका नाम बदला गया है। इस हाई क्लास कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी, यह सनरूफ साइज में सामान्य सनरूफ से बड़ी होती है जो ड्राइवर केबिन से रियर सीट तक जाती है।

विज्ञापन

360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर एसी वेंट

Kia Syros में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा, यह सिस्टम सड़क पर किसी अन्य वाहन के कार के नजदीक आने और हादसे का खतरा होने पर अलर्ट करता है। कार में 360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर एसी वेंट दिया गया है।

कार में छह वेरिएंट मिलेंगे

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार के फीचर्स और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Kia Syros शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर ऑफर की जा सकती है। कार में छह वेरिएंट मिलेंगे। इसमें एलईडी हेडलैंप और टेललाइट मिलेगी।

विज्ञापन

Kia की नई कार में मिलेंगे यह फीचर्स

  • टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • रियर सीट पर एसी वेंट
  • क्रूज कंट्रोल और क्लाइमेट कंट्रोल
  • कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इजन मिलेगा
  • कार 82bhp की पावर 115Nm का टॉर्क जनरेट करेगी।
  • किआ की इस कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा।
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ