Kia ने दिया ग्राहकों को झटका, 1 अप्रैल से कार खरीदना होगा इतना महंगा
Kia से पहले मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा कर दी है। बढ़ती लागत का दबाव सभी कार कंपनियों पर पड़ रहा है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और निसान के बाद अब किआ इंडिया ने भी ग्राहकों को झटका दे दिया है। कंपनी ने 1 अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई चेन की लागत बढ़ने से अपनी सभी कार की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि शिपिंग, परिवहन और लॉजिस्टिक्स जैसे खर्चे बढ़ गए हैं तो वहीं स्टील, एल्युमीनियम और प्लास्टिक की लागत में बढ़ने से भी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।
KIA इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, ‘एक ब्रैंड के रूप में हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य और गुणवत्ता देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने हमेशा ठीक-ठाक कीमतों पर सबसे अच्छे वाहन ग्राहकों को देने की कोशिश की है। कीमतों में बदलाव हमारे लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि हम अपने ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता और तकनीकी रूप से अच्छे वाहन देना जारी रख सकें।
मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और निसान ने भी बढ़ाये दाम
Kia से पहले मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा कर दी है। बढ़ती लागत का दबाव सभी कार कंपनियों पर पड़ रहा है। टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल और पैसेंजर वाहनों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी की है. वहीं, मारुति सुजुकी की कीमत में 4% तक की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।
इसके अलावा निसान इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite की कीमत में भी 4000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। अब देखना होगा कीमतें बढ़ने के बाद कार कंपनियों की बिक्री पर इसका क्या असर पड़ता है। कीमतें बढ़ने पर सीधा असर ग्राहकों की जेब पर ही पड़ेगा, इसमें कार कंपनियों को कोई नुकसान नहीं होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: