Kia EV Charger: किआ इंडिया ने भारत के कोच्चि में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अब तक का सबसे तेज ‘240 kWh’ चार्जर का उद्घाटन किया है। आपको बता दें कि यह डीसी फास्ट चार्जर दक्षिण कोरियाई कार निर्माता की डीलरशिप इंचियोन किआ, कोच्चि में स्थापित किया गया है।
अभी पढ़ें – Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा की दमदार स्कॉर्पियो क्लासिक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
सबसे पहले आप जानें कि ऐसा नहीं है कि इसको किआ ईवी के ऑनर्स ही यूज कर सकते हैं। यह ईवी फास्टेस्ट चार्जर भारत में सभी के लिए खुला है। ईवी ग्राहक इस चार्जिंग सुविधा का लाभ कोच्चि डीलर के पास पे-एज़-यू-गो के आधार पर जाकर उठा सकते हैं। पिछले ही महीनें जुलाई में, किआ इंडिया ने भारत के सबसे तेज़ चार्जर “150 kWh” का इलेक्ट्रिक चार्जर लॉन्च किया था। यह चार्जर उत्तर भारत में अब तक का सबसे तेज़ EV चार्जर है।
इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई किआ ईवी 6 को हाल ही में कंपनी नें भारत में लॉन्च किया था। और ये किआ इंडिया का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन था। आपको बता दें कि किआ ईवी6 सिंगल चार्ज में 528 किमी की रेंज देने में सक्षम है। 350kW चार्जर को प्रयोग करके आप EV6 को 18 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते है।
अभी पढ़ें – Bajaj CT 125X: बजट ग्राहकों के लिए खुशखबरी, जल्द सड़कों पर दौड़ेगी बजाज की ये शानदार बाइक, जानें
किआ इंडिया के निदेशक, मायुंग-सिक सोहन ने इस अवसर पर कहा, “यह इलेक्ट्रिक कारों के लिए रोमांचक समय है और हमारा लक्ष्य न केवल भारत में इलेक्ट्रिक कार मोबिलिटी क्रांति का हिस्सा बनना है, बल्कि एक इलेक्ट्रिक कार बनाना भी है। ऐसी कार जो सुलभ और समावेशी होने के साथ साथ उम्मीदों पर खरी उतरे। इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च की गई, हमारी विश्व-अग्रणी इलेक्ट्रिक कार, किआ EV6, हमारे कोशिश का एक बेहतर उदाहरण है। इसके बाद, कोच्चि में ईवी यात्री वाहनों के लिए 240kWh डीसी फास्ट चार्जर का लॉन्च मुझे बहुत खुशी देता है। भारत में हमारी ईवी यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती है, वास्तव में हम बेहतर ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करने और चार्जिंग समय और रेंज की चिंताओं के मुद्दे को कम करने के लिए देश भर में अपने ईवी डीलरों पर अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं।”
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines