Kia India Engine Theft: कार निर्माता कंपनी Kia India एक बार फिर चर्चा में है। किआ के प्लांट से 1,008 इंजन चोरी का एक मामला सामने आया है। इन इंजन की वैल्यू करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। यह बेहद गंभीर मामला है। किआ इंडिया के दो पूर्व कर्मचारियों पर आरोप लगा है कि उन्होंने 3 सालों में कार निर्माता की फैक्ट्री से 1,008 इंजन चुराए हैं। इसके लिए इन दोनों ने स्क्रैप डीलरों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि चोरी का यह मामला तब सामने आया जब इस साल मार्च में पूरे साल का ऑडिट किया और 3 हफ्ते बाद कंपनी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। Kia के इस प्लांट से बीते 3 साल में करीब 1,008 इंजन चोरी हुए हैं। लेकिन प्लांट में हुई चोरी कई सवाल करती है। चोरी का इस तरह का मामला बिना किसी सेटिंग के हो ही नहीं सकता।
19.74 करोड़ के इंजन हुए चोरी
जांच से पता चला है कि पिछले तीन सालों में फैक्ट्री से 1,008 इंजन चुराए हैं, जिनकी कीमत करीब 19.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस चोरी से Kia के ऑपरेशन, स्टेकहोल्डर्स और वर्कस्टेशन की सेफ्टी पर गलत असर पड़ा है।
ऐसे खुला इंजन चोरी का मामला
इस साल मार्च में किआ इंडिया ने आंध्र प्रदेश पुलिस से इस बारे में शिकायत की थी और यह बताया था कि इंटरनल रिकॉर्ड के रिव्यू में पाया गया कि उसकी सहयोगी कार कंपनी हुंडई से प्राप्त इंजन चोरी हो गये हैं। और इसी के साथ कंपनी को अपने ही पूर्व कर्मचारियों और मौजूदा कर्मचारियों पर शक हुआ। जिन दो लोगों पर शक हुआ, उनमे से एक टीम लीडर था और दूसरा इंजन डिस्पैच सेक्शन में सेक्शन हेड है जो नकली चालान और गेट पास बनाकर फैक्ट्री से इंजनों को गलत तरीके से ले जाने में शामिल थे।
इंजन चोरी को लेकर किआ इंडिया ने कहा कि पिछले साल जब कंपनी ने अपनी इन्वेंट्री मैनेजमेंट प्रोसेस को बेहतर किया, तब उसे इस चोरी के बारे में जानकारी मिली। कंपनी ने शुरुआत में इंटरनल जांच की और चोरी सामने आने पर उसी समय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद चोरी में शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिली।
रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी मिली है कि चोरी की रिपोर्ट के करीब 4 हफ्ते बाद नेजमेंट ने प्लांट परिसर में CCTV फुटेज के जरिए गलत वाहनों को आते जाते देखा देखी। आपको बता दें कि मार्च में करीब 940 इंजन चोरी हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन मुकदमा चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 360 Camera: ड्राइवर की तीसरी आंख है ये फीचर! ड्राइविंग को बना देता है बेहद आसान
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
13 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines