हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Kia India ने हासिल किया मील का पत्थर! विदेशों में सबसे लोकप्रिय इस SUV की 2 लाख यूनिट का किया निर्यात

विज्ञापन

Kia India: Hyundai की सहयोगी कंपनी Kia जो सबसे तेजी से बढ़ती कार निर्माता कंपनी बनती जा रही है। इसने अब तक 95 देशों में 2 लाख यूनिट्स का निर्यात करके भारी वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने बताया कि आधा श्रेय ‘सेल्टोस’ को जाता है, जिसने भारत में 2023 की पहली तिमाही में 28 प्रतिशत शेयर (10,295 यूनिट) और KIN के समग्र अंतर्राष्ट्रीय डिस्पैच के लिए 68 प्रतिशत शेयर (1,35,885 यूनिट) का योगदान दिया।

भारत जैसे प्रतिस्पर्धी और मूल्य-संवेदनशील बाजार में, ब्रांड ने ग्राहकों का विश्वास हासिल किया और 4 साल से कम समय में लगातार तीसरे वर्ष अट्रैक्टिव वाहनों (एसयूवी और एमपीवी संयुक्त) से निर्यात के मामले में बड़ा प्लेयर बन गया।

44 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2022-23 के समापन के अलावा, कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में निर्यात में तिमाही-दर-तिमाही 22 प्रतिशत की असाधारण वृद्धि हासिल की। इस तरह की प्रतिबद्धता के साथ, अग्रणी कार निर्माता ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑटोमोटिव क्षेत्र में अपना एक सुरक्षित स्थान स्थापित किया है।

kia India के बारे में

किआ इंडिया ने अगस्त 2019 में सेल्टोस मिड-साइज एसयूवी के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में वापसी की। 4 साल से भी कम समय में, कोरियाई कार निर्माता ने अब 2 लाख निर्यात के मील के पत्थर को पार कर लिया है। अभी तक, किआ इंडिया अपनी मेड-इन-इंडिया कारों को मध्य पूर्व, अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको और एशिया प्रशांत क्षेत्र के कुल 95 देशों में निर्यात करती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें