Kia EV9: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ अपनी बजट कारों में धांसू फीचर्स और डैशिंग लुक्स के लिए फेमस है। इसी के मद्देनजर अब कंपनी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में धमाका करने वाली है। कंपनी जल्द ही अपनी ईवी कार EV9 लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक किआ सेल्टोस का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है।
फुल चार्ज होने पर 541 किलोमीटर तक चलेगी
Kia EV9 में कंपनी दो बैटरी पैक का विकल्प देगी। इसमें 76 किलोवॉट का बैटरी पैक मिलेगा, जो 201 बीएचपी की पावर देगी। इस पैक के साथ कार में 150 किलोवॉट की मोटर दी जा सकती है। यह बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 541 किलोमीटर तक चलेगी।
फाइल फोटो
99.8 किलोवॉट का बैटरी पैक ऑफर
जानकारी के अनुसार कंपनी कार में 99.8 किलोवॉट का बैटरी पैक भी ऑफर करेगी। इस बैटरी के साथ 160 किलोवॉट की मोटर दी जा सकती है, जो लगभग 215 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगी। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 358 किलोमीटर तक चलेगी।
महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज
EV9 किआ की मोस्ट अवेटेड कार में से एक है। कार फास्ट चार्जर से महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia ने कार के फीचर्स और कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। यह कार पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी।
फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स
कार को फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ ही स्पेसिफिकेशंस भी काफी एडवांस दिए हैं। इसके एक्सटीरियर में फ्लैशी- एल शेप्ड डीआरएल और ग्रिल पर Pixel LED लाइट्स दी गई हैं। कार E-GMP प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। अनुमान है भारत में यह कार साल 2025 तक लॉन्च होगी।
फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड सीट्स
कार में एयरबैग, एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे। कार का इंटीरियर काफी स्पेशियस और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें आपको बड़ी स्क्रीन का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, एप्पल ऑटो और एंड्रॉयड कार प्ले, वायरलैस चार्जिंग, क्लाइमेट कंट्रोल एसी जैसे कई फीचर्स होंगे।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
12 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines