Kia EV9: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने अपनी धाकड़ इलेक्ट्रिक कार EV9 से पर्दा उठा दिया है। लोगों के सामने अपनी इस कार को पेश करना का कंपनी ने बड़ा अनोखा तरीका चुना। कंपनी ने कार की झलक दिखाते हुए मशहूर फैशन मॉडल और टीवी प्रेजेंटर जोडी किड को 10 लाख वोल्ट के झटके दिए।
फुल चार्ज होने पर 483 Km तक चलती है कार
दरअसल, मॉडल ने इस स्टंट को परफॉर्म करने के लिए एक खास तरह का सूट पहना था जिससे हाई वोल्टेज बिजली के गुजरने से भी इंसान को कुछ नहीं होता है। यह दमदार कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 483 Km तक चलती है।
फाइल फोटो
पहले यूरोप और यूएस के मार्केट में लॉन्च
ईवेंट में आए लोगों ने स्टंट के लिए मॉडल की हिम्मत की तारीफ की। बता दें कंपनी अपनी इस दमदार को पहले यूरोप और यूएस के मार्केट में लॉन्च करेगी जिसके बाद इसे साल 2025 तक इंडिया में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। यह कंपनी की सात सीटर कार है।
महज 5 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार
कार 6 मिनट के चार्ज पर 100 किलोमीटर तक चल सकती है। महज 5.2 सेकंड में यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। Kia EV9 में कंपनी दो बैटरी पैक का विकल्प देगी। इसमें 76 किलोवॉट का बैटरी पैक मिलेगा, जो 201 बीएचपी की पावर देगी।
अलग-अलग बैटरी पैक ऑफर किए जाएंगे
यह कार पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी। जानकारी के अनुसार कंपनी कार में 99.8 किलोवॉट का बैटरी पैक भी ऑफर करेगी। इस बैटरी के साथ 160 किलोवॉट की मोटर दी जा सकती है, जो लगभग 215 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगी। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 358 किलोमीटर तक चलेगी।
फाइल फोटो
कार फास्ट चार्जर से महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है
कार फास्ट चार्जर से महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia ने कार के फीचर्स और कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
कार के एक्सटीरियर में फ्लैशी- एल शेप्ड डीआरएल
कार के एक्सटीरियर में फ्लैशी- एल शेप्ड डीआरएल और ग्रिल पर Pixel LED लाइट्स दी गई हैं। कार E-GMP प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। कार में एयरबैग, एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे। कार का इंटीरियर काफी स्पेशियस और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें आपको बड़ी स्क्रीन का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, एप्पल ऑटो और एंड्रॉयड कार प्ले, वायरलैस चार्जिंग, क्लाइमेट कंट्रोल एसी जैसे कई फीचर्स होंगे।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines