Kia EV9 electric car: भारत में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कारों का दौर अब पूरी तरह से शुरू हो रहा है। नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है और कार बाजार में इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो रही हैं। ऐसे में कार निर्माता कंपनी Kia अब भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Kia EV9 को लॉन्ज करने जा रही है। 3 अक्टूबर को कंपनी इसे पेश करेगी। यह E-GMP प्लैटफ़ॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Kia EV6 और Hyundai Ioniq 5 भी बनी हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गये हैं। आइये जानते हैं इसके फीचर्स से लेकर रेंज तक के बारे में।
Kia EV9: कितनी मिलेगी रेंज?
नई Kia EV9 में 99.8 kWh बैटरी पैक मिलेगा । यह 2 इलेक्ट्रिक मोटर 384 PS की पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार 500 km तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें 350 kW DC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने के लिए मिलेगा, जिसकी मदद से यह कार केवल 24 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो जाएगी । खास बात ये है कि कार के बैटरी पैक के जरिए बाहरी डिवाइस को पावर दी जा सकेगी।
Kia EV9: कितनी होगी कीमत?
Kia EV9 की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन सोर्स के मुताबिक इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 80 लाख रुपये तक हो सकती है। यह BMW iX और मर्सिडीज़-बेंज EQE SUV को टक्कर देगी।
Kia EV9: डिजाइन और इंटीरियर
इस नई कार का डिजाइन बेहद फ्यूचरिस्टिक रखा गया है, जिससे यह काफी स्टाइलिश नजर आती है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल और स्टार मैप लाइटिंग नामक LED DRLs जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा हेडलाइट सेटअप जैसे एलिमेंट हैं जो एख एनिमेटेड लाइटिंग पैटर्न बनाते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लेक कलर में मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड देखने के लिए मिल सकता है। साथ ही डुअल-टोन व्हाइट और ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री भी हो सकती है। माना जा रहा है कि इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिल सकता है, जिसमें से दो 12.3-इंच स्क्रीन और इनके बीच में 5.3-इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले हो सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Kia EV9 में स्टार्ट/स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेशन सिस्टम, पावर एडजस्टमेंट और मसाज फ़ंक्शन के साथ कैप्टन सीटें देखने के लिए मिल सकती हैं।
Kia EV9: सेफ्टी फीचर्स
भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी देखने को नहीं मिलने वाली.. नई Kia EV9 में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, EBD, 6 एयरबैग्स, लेन कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग और सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस तारीख के बाद महंगी हो सकती है Tata Curvv, अभी करें बुक
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
12 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines