Kia EV6 Recall: किआ इंडिया ने इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia EV6 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। जिसमें कई अपडेट्स के साथ नए फीचर्स को शामिल किया गया था। लेकिन इस गाड़ी का डिजाइन इम्प्रेस नहीं कर सका। कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन के लिए 17 जनवरी 2025 से बुकिंग को शुरू कर दिया गया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia EV6 को रिकॉल किया जा रहा है। अब इस गाड़ी का में क्या खराबी आई है और कितनी यूनिट्स को वापस मंगवाया जा रहा है ? आइये जानते हैं।
Kia EV6 में आई क्या खराबी
रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia EV6 को वापस मंगवाया जा रहा है क्योंकि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीग्रेटिड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट (ICCU) में गड़बड़ी सामने आई है जिसकी वजह से इसे रिकॉल किया गया है और इसके सॉफ्टवेयर कोअपडेट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक किआ की ओर से 1380 यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया गया है। इन यूनिट्स को 3 मार्च 2022 से लेकर 14 अप्रैल2023 के बीच बनाया गया है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को भी दी गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह रिकॉल इसके फेसलिफ्ट मॉडल में नहीं है बल्कि पुराने मॉडल के लिए है ।
कंपनी दे रही जानकारी
Kia EV6 रिकॉल को जारी करने के बाद कंपनी अपने ग्राहकों को ई–मेल, मैसेज और फोन के जरिए संपर्क कर रही है। जिन ग्रहकों को कॉल किया जा रहा है वो अपनी गाड़ी को नजदीकी सर्विस सेंटर पर लेकर जा सकते हैं और चेक करवा सकते हैं। ताकि सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा सके और यदि कोई और खराबी भी आये तो उसे ठीक किया जा सके ।
नहीं लगेगा कोई चार्ज
आमतौर पर जब भी किसी कार को रिकॉल किया जाता है तो उसे ठीक करने के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता । इसलिए Kia EV6 को ठीक करवाने के लिए भी कोई पैसा नहीं लिया जाएगा, कंपनी मुफ्त में इसे ठीक करेगी। कंपनी गाड़ी को ठीक करके ग्राहक से संपर्क करेगी। हाल ही में Kia Syros को बाजार में पेश किया गया है, यह एसयूवी फीचर्स और स्पेस के मामले में ओके है लेकिन डिजाइन के मामले बेहद निराश करती है। इसे किआ की सबसे खराब डिजाइन वाली एसयूवी कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Engine oil: गाड़ी में इंजन ऑयल कितने दिन या किलोमीटर में बदलना चाहिए? जानें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines