Kia EV6 facelift: ऑटो एक्सपो 2025 में किआ इंडिया ने EV6 facelift को पेश किया। कंपनी ने इसके डिजाइन में नयापन देने की कोशिश की है लेकिन यह उतनी बेहतर नहीं आती। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को अपडेट किया गया है। इसके साथ ही इसकी रेंज को भी बढ़ाया गया है। EV6 facelift की कीमत का खुलासा मार्च 2025 में किया जाएगा, लेकिन इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। आइये जानते हैं इसमें कौन-कौन से फीचर्स आपको मिलने वाले हैं।
एक्सटीरियर को किया अपडेट
नई EV6 फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन को थोड़ा अपडेट किया गया है। इसकी लंबाई और फ्रंट ओवरहैंग को बढ़ाया है। वहीं इसके फ्रंट फेशिया में नई हेडलाइट्स और DRLs दिए गए हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट बम्पर को भी अपडेट किया गया है। EV6 facelift में 19- से 21-इंच तक के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं और टेललाइट क्लस्टर में भी मामूली बदलाव किया गया है। लेकिन ये सब बदलाव भी इम्प्रेस नहीं कर पाते। किआ की कारों का डिजाइन बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं करता। अब कंपनी को डिजाइन पर काम करने की जरूरत है।
कैसा है इंटीरियर डिजाइन
नई EV6 फेसलिफ्ट के इंटीरियर में अभी भी पिछले मॉडल के डिजाइन की झलक देखने को तो मिलती है लेकिन थोड़े अपडेट जरूर यहां किये गये हैं। इसमें 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें स्टीयरिंग व्हील और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक अतिरिक्त फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया है।
सेफ्टी फीचर्स
Kia EV6 facelift में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए गये हैं। नए ADAS फीचर्स को शामिल किया गया है और इसके पिछले फीचर्स मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) को और बेहतर किया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो अपडेटेड हेड-अप डिस्प्ले, नया 15W वायरलेस फोन चार्जर और रिमोट पार्किंग असिस्ट 2 फीचर्स देखने को मिलते हैं।
650 किलोमीटर की रेंज
नई Kia EV6 facelift में 84 kWh बैटरी पैक दी गई है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि WLTP के अनुसार इसकी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 650 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें लगा हुआ डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट के लिए पावर आउटपुट 325 PS की पावर और 605 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। 800V चार्जिंग तकनीक की मदद से यह कार सिर्फ 8 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है। वहीं 15 मिनट की चार्जिंग में 343 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Auto Expo का पहला दिन रहा EVs के नाम, Maruti से लेकर Hyundai ने पेश की ये खास कारें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines