Kia EV3 VS Kia EV6 details in hindi: साउथ कोरियन कंपनी किआ मोटर्स अगले दो साल में कई इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च करने वाली है। इसी सेगमेंट में 23 मई को कंपनी अपनी नई Kia EV3 को लॉन्च करेगी।
पहले यह कार ग्लोबल मार्केट में उतारी जाएगी, जिसके बाद इसे इंडिया में भी लॉन्च करने की योजना है। इसके अलावा कंपनी दिसंबर 2024 तक अपनी Kia EV9 को भी लॉन्च कर सकती है। EV3 के जारी टीजर से पता चलता है कि यह प्रीमियम सेगमेंट की कार होगी, जिसकी लंबाई 4.2 m की है।
Kia EV6
EV3 में मिलेंगे तगड़े लुक्स
इस कार में एलईडी लाइट और डीआरएल मिलेंगे। बताया जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट में Mahindra XUV400 को टक्कर देगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत और ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी और इसमें दो बैटरी पैक मिलेंगे।
Kia EV6 में 700 km तक की रेंज
यह कार 64.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 77.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 708 km तक चलता है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 8 एयरबैग और ऑल व्हील ड्राइवर (AWD) और रियर व्हील ड्राइव (RWD) दोनों ऑप्शन मिलते हैं। AWD में चारों पहियों में एक साथ पावर जाती है वहीं RWD में पिछले दोनों टायरों में पावर जाती, जो आगे वाले टायरों को धकेलते हैं।
Kia EV9 में हाई क्लास इंटीरियर मिलेगा
यह कंपनी की बिग साइज एसयूवी कार होगी, जो शुरुआती कीमत 90 लाख रुपये में ऑफर की जा सकती है। यह कार हाई क्लास इंटीरियर के साथ आएगी, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। कार में नए स्टाइल के Z शेप LED DRL मिलेंगे। यह कार ऑल व्हील और रियर व्हील दोनों इंजन ऑप्शन में मिलेगी। कार सिंगल चार्ज पर लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज देगी।
ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
19 hrs agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
19 hrs agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
22 hrs agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
23 hrs agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
1 day agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
1 day agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
2 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines