Kia Clavis को हाल ही में भारत में लॉन्च किया। यह एक फैमिली कार है जिसमें 7 लोगों के बैठें की जगह मिलती है। अब कंपनी अपने EV पोर्टफोलियो को बड़ा करने के लिए इसी गाड़ी का इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आ रही है। लगातार इस गाड़ी के बारे में हम आपको अपडेट दे रहे हैं। ग्राहकों के लिए इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप भी Kia इस फैमिली कार का कर रहे हैं इंतजार तो यहां हम आपको इस गाड़ी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी दे रहे हैं।
जुलाई में होगी लॉन्च!
सोर्स के मुताबिक Clavis EV इस साल जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस गाड़ी को लेकर कोई जानकारी नही मिली है। नई Clavis EV में वाहन-से-वाहन चार्जिंग (V2V) का ऑप्शन मिलेगा, इसी तकनीक का इस्तेमाल MG अपनी गाड़ियों में करती है। इस फीचर की मदद से अपनी गाड़ी से किसी दूसरी EV को जरूरत पड़ने पर चार्ज कर सकते हैं। धीरे-धीरे इस फीचर को बाकी EVs में भी देखने को मिलेगा।
4 नई EV की तैयारी !
Carens Clavis EV के बाद खबर आ रही कि कंपनी भारत में EV3 और EV5 भी लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं Syros EV और Seltos EV के भी बाजार में आने की खबरें तेज हैं। इन गाड़ियों में बड़ा बैटरी पैक मिलेगा जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगा।
कितनी होगी कीमत
नई Clavis EV की संभावित कीमत 16 लाख रूपये से शुरू हो सकती है। वैसे अभी तक भारत में कोई भी 7 EV MPV नहीं है। अब ऐसे में अगर Kia अपनी नई Clavis EV को समय पर लॉन्च कर देती है तो इसका फायदा कंपनी के साथ ग्राहकों को भी होगा। सोर्स के मुताबिक Kia भारतीय कार बाजार में अपनी EV पोर्टफोलियो को बड़ा करने की पूरी तैयारी में है। भारत में EV सेगमेंट में टाटा, महिंद्रा और MG का दबदबा है।
दो बैटरी पैक
Kia नई Clavis EV को Hyundai Creta Electric में इस्तेमाल करेगी ताकि कॉस्ट कटिंग का फायदा लिया जा सके। नए मॉडल में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। इनकी रेंज क्रमशः 390km और 473km हो सकती है। दोनों वेरिएंट में फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जायेगा। इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए 20 से ज्यादा फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Maruti Best Selling Car: बिक्री में अव्वल रही मारुति सुजुकी की ये 3 कारें, सेफ्टी में मिली 5 स्टार रेटिंग
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
4 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines