हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maruti Ertiga को टक्कर देने आ रही है नई Kia Clavis, क्या होगा खास? जानें यहां

नई क्लैविस का साइज काफी हद तक मौजूदा कैरेंस की तरह ही होगा। लेकिन इसमें कुछ थोड़े बहुत बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। कंपनी इसे 8 मई को पेश कर सकती है।

विज्ञापन

अगर आप एक फैमिली कार की तलाश में है तो आपके लिए गुड न्यूज़! किआ इंडिया ने अपनी नई कार ‘Clavis’ का टीजर पेश कर दिया है जारी किया है। नई Clavis  को MPV सेगमेंट में ओपेश किया जाएगा। नया मॉडल एक दम नए अंदाज और डिजाइन से लैस होगा। क्लैविस का का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki XL6 और Ertiga से होगा। कंपनी इसे 8 मई को पेश कर सकती है। आइये जानते हैं या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिलेगा।

किआ क्लैविस ने टीजर में कुछ खास बातें देखने को मिलती हैं, जैसे इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED डेटाइम रनिंग लैंप देखने को मिलेंगे, साथ ही सेफ्टी के लिए ADAS लेवल 2 भी होगा। इसके अलावा, टीजर में पैनोरमिक सनरूफ और पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिखाई दे रहा है। इसमें 6 या 7 सीटर का ऑप्शन मिल सकता है।

कैसा होगा डिजाइन

विज्ञापन

नई क्लैविस का साइज काफी हद तक मौजूदा कैरेंस की तरह ही होगा। लेकिन इसमें कुछ थोड़े बहुत बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। आगामी मॉडल में फिर से डिजाइन किया गया बंपर, बोनट, रूफ रेल्स और नए डिजाइन किए गए एलॉय व्हील देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड, वेंटिलेटेड सीट, नए अपहोल्स्ट्री होंगे। फीचर्स की बात करें तो कार में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिल जाएगा।

इंजन ऑप्शन

विज्ञापन

नई क्लैविस में कैरेंस की तरह ही इंजन ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके अलावा कार में  6-स्पीड iMT ट्रांसमिशन या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिल सकती है। इस गाड़ी में  1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिल सकता है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है।

नई क्लैविस का करें इंतजार?

विज्ञापन

फिलहाल इस गाड़ी के बारे बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अगर आप इसे बुक करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आप गाड़ी को देखें, परखें और एक टेस्ट ड्राइव करके देख लें.. ऐसा करने से आपको गाड़ी अंदाजा लग जायेगा और आप यह समझ पाएंगे कि इसे खरीदना चाहिए या फिर नहीं…

Maruti Ertiga से होगा मुकाबला

विज्ञापन

नई क्लैविस का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा। इस गाड़ी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है।  इसमें CNG  का भी ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। सिटी ड्राइव से लेकर लम्वी दूरी के लिए यह एक बढ़िया गाड़ी है।अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: क्यों फटते हैं गाड़ी के टायर? जानें असली कारण, सीरियल नंबर से खुलेंगे सारे राज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola