Kia Carens X-Line: एसयूवी सेगमेंट किआ मोटर्स ने अपनी नई कार की एंट्री करवाई है। इस कार का बाजार में सीधा नई आई Toyota Rumion से टक्कर होगी। खास बात यह है कि यह शुरुआती कीमत 18.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन मिलेंगे

हम बात कर रहे हैं नई धांसू एसयूवी Kia Carens X-Line की। यह कार डीजल वर्जन में भी ऑफर की जाएगी। डीजल में यह कार 19.44 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। बाजार में यह कार Toyota Innova Crysta, Maruti Suzuki XL6, Maruti Suzuki Ertiga और Toyota Rumion को टक्कर देगी।

विज्ञापन
Kia Carens X-Line

Kia Carens X-Line

यह कंपनी की MPV कार है

यह कंपनी की MPV कार है। एमपीवी या मल्टी पर्पज व्हीकल वह होते हैं जिसे हम सड़क पर अधिक यात्री संख्या और सामान दोनों एक साथ लेकर सफर कर सकते हैं। Kia Carens X-Line में फिलहाल दो वेरिएंट ऑफर किए जाएंगे। यह कार ‘Xclusive Matte Graphite’ कलर थीम में पेश की गई है, जिससे यह देखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रही।

विज्ञापन

Sage Green थीम ऑफर की जा रही 

इस बिग साइज एसयूवी कार में ‘Xclusive Two-Tone Black और Splendid Sage Green’ थीम ऑफर की जाएंगी। इस एसयूवी कार में आरामदायक सीट, रियर सीट पर आर्मरेस्ट, स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर कवर पर कंट्रास्ट नारंगी रंग की सिलाई की गई है।

Kia Carens X-Line

Kia Carens X-Line

विज्ञापन

टर्बो इंजन का भी ऑप्शन 

Kia Carens X-Line में छह सीट मिलेंगे। इसमें रियर सीट पर इंफोटेंनमेंट के लिए स्क्रीन मिलेंगे। इस जानदार कार में 1.5-लीटर का धाकड़ इंजन मिलेगा। पावरफुल कार में 158 bhp की पावर मिलेगी। कार में टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। यह इंजन डीजल इंजन में 114 bhp की पावर देगा।

कार देती है 174 kmph की टॉप स्पीड

Carens X-Line टर्बो इंजन में 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। यह कंपनी की लग्जरी कार है, जिसमें गड्ढों वाली सड़कों पर आरामदायक सफर के लए हैवी सस्पेंशन दिया गया है। Kia Carens  में 15 इंच के बड़े टायर साइज आते हैं। यह कार 174 kmph की टॉप स्पीड देगी। कार में 21.3 kmpl की हाई माइलेज मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ