Kia Carens: बाजार में MUV cars का अलग ही क्रेज है। एमयूवी को MPV cars भी कहते हैं। यह मल्टी पर्पज व्हीकल वह होते हैं, जिनमें लोगों के बैठने और सामान रखने के लिए अधिक स्पेस होता है। इसी सेगमेंट में Kia की एक धांसू कार है Carens. इस कार की हाई माइलेज और कम कीमत इसे मार्केट में पसंदीदा एमपीवी कार बनाती है।
Kia Carens में 7 स्पीड DCT डुअल कलच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बाजार में यह शुरुआती कीमत 10.45 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कंपनी Kia Carens में 7 स्पीड DCT डुअल कलच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी ऑफर करती है। इसमें अलग-अलग छह ट्रिम ऑफर किए जाते हैं।
Kia Carens में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन आते हैं
Kia Carens का टॉप मॉडल 18.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में आ रहा है। इसमें 6 और 7 सीट दोनों का विकल्प है। कार के रियर सीट पर बैठने के लिए कम्फर्टेबल स्पेस मिलता है। Kia Carens में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन आते हैं। इसमें 8 मोनोटोन कलर का ऑप्शन है और 1482 cc से 1497 cc इंजन आता है।
Kia Carens में 113.42 से 157.81 Bhp की पावर मिलती है
इस डैशिंग कार में 216 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें 10.25- इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Kia Carens में 113.42 से 157.81 Bhp की पावर मिलती है। इसके डीजल वेरिएंट में 21 kmpl और पेट्रोल वेरिएंट में 16 kmpl की माइलेज मिलती है।
डीजल इंजन में 250 Nm का टॉर्क मिलता है
इस शानदार कार में 64 एंबियंट लाइटिंग मिलती है। Kia Carens बाजार में Maruti Ertiga,Toyota Innova Hycross और Maruti XL6 जैसी गाड़ियों से कम्पीट करती है। इसमें प्रीमियम और लग्जरी प्लस वेरिएंट आते हैं। कार का पेट्रोल इंजन 144 Nm का टॉर्क देता है। वहीं डीजल इंजन में 250 Nm का टॉर्क मिलता है।
सिंगल पेन सनरूफ और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
कार में एडवांस फीचर्स जैसे सिंगल पेन सनरूफ और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ईबीडी के साथ एबीएस और छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
50 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines