Kia Carens: साउथ कोरिया वाहन निर्माता कंपनी Kia अपनी किफायती कीमतों वाली कार में धाकड़ फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। इसी सेगमेंट की कंपनी की एक धांसू एसयूवी है Carens. कार में एलेक्सा कनेक्टिविटी, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक वन-टच फोल्डिंग जैसे नेक्स्ट जेनरेशन कार के सभी फीचर्स मिलते हैं।
Kia Carens में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
Kia Carens का सबसे सस्ता मॉडल प्रेस्टीज 1.5L iMT शुरूआती कीमत 13.25 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। Kia Carens में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिलता है। यह दमदार इंजन 160 PS और 253 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। कार का टॉप मॉडल लग्जरी प्लस 1.5 डीसीटी – 17.95 लाख रुपये (एक्स शोरुम) में मिलता है।
फाइल फोटो
कार में छह और सात सीट दोनों का ऑप्शन
कार में छह और सात सीट दोनों का ऑप्शन है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कंपनी इसमें डीजल और पेट्रोल वर्जन पेश करती है। Kia Carens छह ट्रिम Premium, Prestige, Prestige Plus, Luxury, Luxury (O) [new] और Luxury Plus मिलते हैं।
कार में आठ मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं
कार में आठ मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 216 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। Kia Carens में दूसरे रो की सीट इलेक्ट्रिक वन-टच फोल्डिंग, लगभग 64 रंगों में एम्बिएंट लाइटिंग, हवादार फ्रंट सीटें और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं।
कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है। यह कार बाजार में Maruti XL6, Toyota Innova Hycross और Maruti Invicto से मुकाबला करती है।
महज 1,25,000 रुपये देकर आप इस कार को खरीद सकते हैं
महज 1,25,000 लाख रुपये देकर आप इस कार को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको पांच साल के लिए सिर्फ 9.8 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 23,852 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी किआ डीलरशिप पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines