Kia Carens Global NCAP Crash Test: इससे पहले किआ की 7 सीटर फैमिली कार Carens को Global NCAP क्रैश टेस्ट में वयस्क सुरक्षा में 0-स्टार मिले थे। उस समय किआ की सेफ्टी को लेकर जो पोल खुली वो सबसे सामने थी। लेकिन कंपनी ने Carens को इम्प्रूव किया और एक बार फिर इसका Global NCAP क्रैश टेस्ट करवाया गया और अब रिजल्ट काफी बेहतर आये हैं। इस बार यह बड़ों और बच्चों के लिए सुरक्षित साबित हुई है।
Global NCAP क्रैश टेस्ट में Kia Carens को बच्चों की सुरक्षा में 5 स्टार और वयस्क सुरक्षा में 3 स्टार मिले हैं। आपको बता दें कि Kia Carens के जिस मॉडल का टेस्ट किया गया वह फ्रंट एयरबैग, बेल्ट प्री-टेंशनर बेल्ट लोड लिमिटर्स साइड हेड कर्टेन एयरबैग और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट से लैस थी। रिजल्ट में ड्राइवर और यात्री के सिर पर सामने का प्रभाव अच्छा देखने को मिला था।
इस टेस्ट में ड्राइवर की गर्दन को अपर्याप्त सुरक्षा मिली है, जबकि यात्री की गर्दन अच्छी तरह से सुरक्षित थी। इतना ही नहीं गाड़ी के साइड इफेक्ट के मामले में सिर, छाती और पेट को अच्छी सुरक्षा मिली है। इस रिजल्ट में बच्चों के लिए Kia Carens पूरी तरह से सेफ मानी गई है लेकिन बड़ों के लिए उतनी नहीं है।
Kia Carens की कीमत
देश में Kia Carens की एक्स-शो रूम कीमत 10.52 लाख रुपये से लेकर 19.57 लाख रुपये के बीच है। इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। इसमें 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन के तीन ऑप्शंस मिलते हैं।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
6 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines